राजनीति

यूपीः बरेली में मौलाना शाहाबुद्दीन रजवी ने कहा- योगी सरकार से खुश हैं मुसलमान

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 5 नवंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
यूपीः बरेली में मौलाना शाहाबुद्दीन रजवी ने कहा- योगी सरकार से खुश हैं मुसलमान

ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शाहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने वाराणसी में समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी की एमएलसी चुनाव में जीत को बीजेपी के लिए चिंता का विषय बताया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र में सपा की जीत अखिलेश यादव के लिए बड़ी उपलब्धि है।

वहीं, अखिलेश यादव के विधानसभा चुनाव न लड़ने वाले बयान पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि उन्हें हार का डर सता रहा है। मौलाना शाहाबुद्दीन रजवी ने गोरखपुर में बीजेपी की रैली में मुस्लिम समुदाय की बड़ी भागीदारी पर भी अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में कानून-व्यवस्था की स्थिति बेहतर हुई है और मुस्लिम समुदाय के लोग योगी सरकार से खुश हैं।

उन्होंने यह भी कहा कि अगर बीजेपी का शीर्ष नेतृत्व मुसलमानों के लिए अपने दरवाजे खोलता है, तो प्रदेश की राजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है।

बाइट - मौलाना शहाबुद्दीन (राष्ट्रीय अध्यक्ष ऑल इंडिया मुस्लिम जमात)

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।