राज्य

यूपीः बरेली में सरदार पटेल की 151वीं जयंती पर भव्य समारोह, सांसद श्रुति गंगवार और विधायक एमपी आर्या ने दी श्रद्धांजलि

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 1 नवंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
यूपीः बरेली में सरदार पटेल की 151वीं जयंती पर भव्य समारोह, सांसद श्रुति गंगवार और विधायक एमपी आर्या ने दी श्रद्धांजलि

बरेली में भारत रत्न लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर कुर्मी क्षत्रिय सभा की ओर से सरदार पटेल स्मारक कुर्मी छात्रावास में जयंती समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पटेल समाज के लोगों ने शामिल होकर सरदार पटेल को श्रद्धांजलि अर्पित की।

समारोह में राज्यसभा सांसद श्रुति गंगवार और विधायक एमपी आर्या समेत कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। इस दौरान वक्ताओं ने सरदार पटेल के राष्ट्र निर्माण में योगदान और देश की एकता एवं अखंडता बनाए रखने के उनके संकल्प को याद किया। उन्होंने कहा कि सरदार पटेल ने आजादी के बाद देश की सैकड़ों रियासतों का एकीकरण कर भारत को एक सूत्र में पिरोने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।

उनके दृढ़ नेतृत्व के कारण ही उन्हें लौह पुरुष कहा जाता है। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने सरदार पटेल के आदर्शों को अपनाने और समाज में एकता, भाईचारा तथा सद्भाव बनाए रखने का संकल्प लिया।

बाइट- श्रुति गंगवार (राज्यसभा सांसद) बाइट- के.पी. सेन गंगवार (कार्यक्रम अध्यक्ष)

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।