राज्य

यूपीः बरेली में SIR के दौरान 26 हिंदू मतदाताओं के नाम काटने का आरोप, BLO निलंबित, जांच के आदेश

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 4 नवंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
यूपीः बरेली में SIR के दौरान 26 हिंदू मतदाताओं के नाम काटने का आरोप, BLO निलंबित, जांच के आदेश

बरेली में SIR के तहत मतदाता सूची में नाम काटने का मामला सामने आया है। शेरगढ़ ब्लॉक की ग्राम पंचायत मोहम्मदपुर में बीएलओ और सहायक अध्यापक नफीस मोहम्मद खां पर पूर्व प्रधान से मिलीभगत कर हिंदू समुदाय के 26 मतदाताओं के नाम वोटर लिस्ट से हटाने का आरोप लगा है। मामले की शिकायत के बाद जांच में प्रथम दृष्टया लापरवाही पाए जाने पर बेसिक शिक्षा अधिकारी ने बीएलओ को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

वहीं, जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने मामले की विस्तृत जांच और दोषी पाए जाने पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। गांव के वर्तमान प्रधान राहुल गंगवार ने आईजीआरएस पोर्टल पर इसकी शिकायत की थी। आरोप है कि बीएलओ ने पूर्व प्रधान रेहान खां के साथ मिलीभगत कर मतदाता सूची से नाम हटाए। कई ग्रामीणों ने शपथ पत्र देकर प्रशासन के सामने अपनी शिकायत दर्ज कराई।

मामले की जांच के लिए एसडीएम और बीडीओ स्तर पर तीन सदस्यीय कमेटी बनाई गई। जांच के दौरान बीएलओ 26 मतदाताओं के नाम हटाने का कोई ठोस कारण या दस्तावेज नहीं दे सके। जिलाधिकारी ने कहा कि यह जानबूझकर किया गया या तकनीकी चूक थी, इसकी जांच की जा रही है। साजिश साबित होने पर कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

बाइट - अविनाश सिंह, जिलाधिकारी

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।