अपराध

यूपीः बरेली में मोबाइल बरामदगी में बरेली पुलिस प्रदेश में अव्वल, 5,099 चोरी और गुम हुए फोन किए बरामद

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 30 अक्टूबर 2026 👁️ 1 बार पढ़ा गया
प्रकाशक: जनता का संदेश
यूपीः बरेली में मोबाइल बरामदगी में बरेली पुलिस प्रदेश में अव्वल, 5,099 चोरी और गुम हुए फोन किए बरामद

बरेली पुलिस ने चोरी और गुम हुए मोबाइल फोन बरामद करने के मामले में पूरे प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया है। पुलिस तकनीकी सेवाएं मुख्यालय की रैंकिंग में बरेली को 77.54 अंक मिले हैं। इस उपलब्धि पर लखनऊ में दूरसंचार विभाग की ओर से आयोजित समारोह में पुलिस अधिकारियों को सम्मानित किया गया।

CEIR पोर्टल और संचार साथी के जरिए पुलिस ने 7,508 ट्रेसिबिलिटी अनुरोधों पर कार्रवाई करते हुए 5,099 मोबाइल फोन बरामद किए। ये आंकड़े 31 मार्च 2026 तक के हैं। एसएसपी अनुराग आर्य ने बताया कि मोबाइल बरामदगी के लिए सभी थानों में नोडल अधिकारी नियुक्त किए गए हैं, जो पोर्टल पर मिलने वाली शिकायतों की निगरानी करते हैं।

इस उपलब्धि के लिए एसपी क्राइम और साइबर सेल के उपनिरीक्षक करन सिंह चौहान को सम्मानित किया गया। एसएसपी ने साइबर सेल की टीम की सराहना करते हुए रैंकिंग स्कोर 90 प्रतिशत से अधिक करने का लक्ष्य रखा है।

बाइट- अनुराग आर्य (एसएसपी)

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।