यूपीः बरेली पहुंचा भारतीय सेना का SPHERE अभियान, 4,850 किलोमीटर की इलेक्ट्रिक वाहन यात्रा से पर्यावरण संरक्षण का संदेश
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
भारतीय सेना के ‘स्टैलियंस पैन-हिमालयन इलेक्ट्रिक वाहन राइडर्स अभियान’ (SPHERE) का बरेली पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया। दिल्ली से रवाना हुए इस अभियान दल को आर्मी सर्विस कोर, मुख्यालय उत्तर भारत के ब्रिगेडियर बिक्रमजीत सिंह ने हरी झंडी दिखाकर अगले पड़ाव के लिए रवाना किया। करीब 4,850 किलोमीटर लंबा यह अभियान हिमालय और पूर्वोत्तर भारत के दुर्गम क्षेत्रों से होकर गुजरेगा।
अभियान का समापन 16 नवंबर को अरुणाचल प्रदेश के वालॉन्ग युद्ध स्मारक पर होगा। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य इलेक्ट्रिक वाहनों के उपयोग को बढ़ावा देना और पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक करना है। इसके साथ ही, देश की रक्षा करते हुए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित करना भी अभियान का महत्वपूर्ण उद्देश्य है।
भारतीय सेना की यह पहल पर्यावरण के अनुकूल परिवहन को प्रोत्साहित करने के साथ-साथ देश के वीर जवानों के बलिदान और साहस को याद करने का संदेश दे रही है।