यूपीः बस्ती में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा- रामराज्य की बात करने से पहले राम भक्तों पर गोली चलवाने के लिए अखिलेश यादव मांगें माफी
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य बस्ती के तेलियाजोत स्थित बीजेपी के राष्ट्रीय महामंत्री हरीश द्विवेदी के आवास पर पहुंचे। यहां उन्होंने हरीश द्विवेदी की माता जी की श्रद्धांजलि सभा में शामिल होकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और शोक संवेदना व्यक्त की।
इस दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए केशव प्रसाद मौर्य ने समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि रामराज्य की बात करने से पहले अखिलेश यादव को राम भक्तों पर गोली चलवाने और कांवड़ यात्रा के दौरान शिव भक्तों पर लाठीचार्ज की घटनाओं के लिए माफी मांगनी चाहिए।
उन्होंने सपा पर मुस्लिम तुष्टिकरण की राजनीति करने का आरोप भी लगाया। डिप्टी सीएम ने कहा कि समाजवादी पार्टी और कांग्रेस अफवाह फैलाने की राजनीति कर रही हैं। उन्होंने दावा किया कि वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में जनता विपक्ष को जवाब देगी। उन्होंने कहा कि विपक्षी दल एकजुट होकर लोगों को गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन उनकी यह कोशिश सफल नहीं होगी।
बाइट- केशव प्रसाद मौर्य, उपमुख्यमंत्री उ.प्र.