राजनीति

यूपीः बस्ती में हरीश द्विवेदी की माता के श्राद्ध कार्यक्रम में पहुंचे बिहार के सीएम सम्राट चौधरी, दिवंगत आत्मा को दी श्रद्धांजलि

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 22 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
यूपीः बस्ती में हरीश द्विवेदी की माता के श्राद्ध कार्यक्रम में पहुंचे बिहार के सीएम सम्राट चौधरी, दिवंगत आत्मा को दी श्रद्धांजलि

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी बस्ती के तेलियाजोत में बीजेपी के राष्ट्रीय महामंत्री हरीश द्विवेदी के आवास पर पहुंचे। यहां उन्होंने हरीश द्विवेदी की माता के निधन के बाद आयोजित श्राद्ध कार्यक्रम में शामिल होकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की और शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।

इस दौरान सम्राट चौधरी भावुक नजर आए। उन्होंने कहा कि उनकी प्रार्थना है कि दिवंगत माता का आशीर्वाद आगे भी सभी पर बना रहे। उन्होंने कामना की कि भले ही माता आज हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन स्वर्ग से उनका आशीर्वाद सभी को मिलता रहे। श्राद्ध कार्यक्रम में पूर्व केंद्रीय मंत्री महेश शर्मा, उत्तर प्रदेश के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह समेत कई सांसद, विधायक और अन्य गणमान्य लोग भी पहुंचे।

सभी ने दिवंगत माता को श्रद्धांजलि अर्पित कर परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं। कार्यक्रम में राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों के पहुंचने का सिलसिला जारी रहा।

बाइट- सम्राट चौधरी, मुख्यमंत्री, बिहार

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।