राज्य

यूपी-बिहार में घना कोहरा, विजिबिलिटी 10 मीटर हुई:राजस्थान में पारा 7°C तक पहुंचा, पहाड़ों पर बर्फबारी का असर; MP में बारिश की चेतावनी

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 18 नवंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
यूपी-बिहार में घना कोहरा, विजिबिलिटी 10 मीटर हुई:राजस्थान में पारा 7°C तक पहुंचा, पहाड़ों पर बर्फबारी का असर; MP में बारिश की चेतावनी

पहाड़ों पर बर्फबारी के कारण उत्तर प्रदेश, बिहार और राजस्थान में ठंड बढ़ गई है। यूपी और बिहार में बुधवार को ठंड के साथ घना कोहरा है। यूपी के 15 शहरों में विजिबिलिटी 10 मीटर तक पहुंच गई, जबकि बरेली 11.1°C तापमान के साथ सबसे ठंडा रहा। बिहार के कई जिलों में भी कोहरे के कारण विजिबिलिटी 100 मीटर तक रह गई।

उधर, पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी से ठंड बढ़ गई है। राजस्थान के कई शहरों में पारा 5°C तक गिर गया। सीकर के पास फतेहपुर में न्यूनतम तापमान 7.4°C दर्ज किया गया। IMD ने चक्रवाती तूफान अकवान के चलते मध्य प्रदेश में 20 और 21 नवंबर को जबलपुर, रीवा, शहडोल, नर्मदापुरम और इंदौर संभाग में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है।

उत्तराखंड के गंगोत्री में तापमान माइनस 14°C और जम्मू-कश्मीर के गुलमर्ग में माइनस 3.4°C दर्ज किया गया। देशभर से मौसम की तस्वीरें राज्यों से मौसम की खबरें… राजस्थान: सीजन में पहली बार पारा 7°C के करीब, बर्फीली हवा के कारण सर्दी बढ़ी उत्तर भारत से चली बफीर्ली हवा से राजस्थान में सर्दी तेज हो गई है।

लगातार दूसरे दिन राज्य के कई शहरों में पारा 5°C तक गिर गया। सीकर के पास फतेहपुर में न्यूनतम तापमान 7.4°C दर्ज हुआ जबकि माउंट आबू में तापमान करीब 10.7°C रहा। पूरी खबर पढ़ें… मध्य प्रदेश: 20-21 नवंबर को आंधी-बारिश का अलर्ट, जबलपुर, रीवा-शहडोल संभाग भीगेगा बंगाल की खाड़ी में बने तूफान अकवान का मध्य प्रदेश में भी असर दिखेगा।

IMD ने 20 और 21 नवंबर को जबलपुर, रीवा, शहडोल, नर्मदापुरम और इंदौर संभाग में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है। पूरी खबर पढ़ें… उत्तर प्रदेश: पूरे राज्य में कोहरा, एक्सप्रेस-वे पर गाड़ियों की स्पीड लिमिट घटाई, बरेली सबसे ठंडा पहाड़ों पर बर्फबारी से यूपी में ठंड बढ़ गई है। सुबह-रात के वक्त भीषण कोहरा पड़ रहा है।

विजिबिलिटी 10 मीटर रह गई है। कोहरे के चलते एक्सप्रेस-वे पर गाड़ियों की स्पीड लिमिट कम कर दी गई है। 11.1°C के साथ बरेली सबसे ठंडा शहर रहा। पूरी खबर पढ़ें… बिहार: बगहा समेत 4 जिलों में विजिबिलिटी 100m, अरवल सबसे ठंडा समस्तीपुर, बेगूसराय, बगहा और सुपौल में बुधवार सुबह घना कोहरा छाया है।

विजिबिलिटी 100 मीटर है। बिहार में ठंड का असर भी दिखने लगा है। न्यूनतम तापमान 2 से 4°C तक गिर गया है। अरवल 13.4°C न्यूनतम पारे के साथ सबसे ठंडा जिला रहा। पूरी खबर पढ़ें… उत्

📡 स्रोत: Dainik Bhaskar

📰 पूरी खबर पढ़ें (Dainik Bhaskar पर जाएं)

💡 पृष्ठभूमि (Background)

यह खबर उत्तर प्रदेश, बिहार और राजस्थान में अत्यधिक ठंड और घने कोहरे की स्थिति को दर्शाती है, जहाँ विजिबिलिटी 10 मीटर तक घट गई और पारा 7°C तक गिर गया। यह घटना मौसम विज्ञान के अनुसार बर्फबारी के कारण हुई है, जिससे ठंड बढ़ी और यात्रा व कृषि पर असर पड़ा। इस तरह की गंभीर ठंड और कोहरे से सड़कों पर दुर्घटनाएँ बढ़ सकती हैं, स्कूल और कार्यालय बंद हो सकते हैं, और किसानों की फसल पर भी असर पड़ सकता है। सामान्य जनता को मौसम की चेतावनी का पालन कर सुरक्षित रहने की आवश्यकता है।

J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।