यूपी के बुलंदशहर में दिल्ली का 50 हजार का इनामी बदमाश नसीम दुर्रानी मुठभेड़ में ढेर
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
यूपी के बुलंदशहर में यूपी STF, दिल्ली पुलिस और बुलंदशहर पुलिस के संयुक्त ऑपरेशन में दिल्ली का 50 हजार रुपये का इनामी बदमाश नसीम दुर्रानी मुठभेड़ में मारा गया। नसीम दुर्रानी पर 16 नवंबर को दिल्ली के सोनिया विहार में मंत्री कपिल मिश्रा के कार्यालय के बाहर ताबड़तोड़ गोलियां चलाकर समीर की हत्या करने का आरोप था।
घटना के बाद से ही दिल्ली पुलिस उसकी तलाश में जुटी थी। पुलिस को नसीम के बुलंदशहर के सिकंदराबाद इलाके में होने की सूचना मिली थी, जिसके बाद तीनों पुलिस टीमों ने संयुक्त अभियान चलाया। सिकंदराबाद कोतवाली क्षेत्र के कंदोरा में हुई मुठभेड़ में नसीम दुर्रानी मारा गया। पुलिस ने उसके कब्जे से बाइक, पिस्टल, खोखा और जिंदा कारतूस बरामद किए हैं।
नसीम को D कंपनी का सदस्य बताया जा रहा है। दिल्ली में उसके खिलाफ 22 संगीन आपराधिक मामले दर्ज थे। बताया जाता है कि वह छोटा राजन की हत्या की साजिश में भी शामिल रहा था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
💡 पृष्ठभूमि (Background)
यह खबर दिल्ली के 50 हजार रुपये के इनामी बदमाश नसीम दुर्रानी की बुलंदशहर में मुठभेड़ में मृत्यु के बारे में है। नसीम पर 16 नवंबर को दिल्ली के सोनिया विहार में मंत्री कपिल मिश्रा के कार्यालय के बाहर गोली चलाकर समीर की हत्या का आरोप था, जिसके बाद दिल्ली पुलिस ने उसकी तलाश शुरू की। यह घटना महत्वपूर्ण है क्योंकि यह दिखाती है कि राज्य और केंद्रीय पुलिस बल मिलकर उच्च-प्रोफ़ाइल अपराधियों को पकड़ने में सक्षम हैं। आम जनता के लिए इसका असर भरोसे की भावना बढ़ाना और अपराध के प्रति जागरूकता बढ़ाना हो सकता है,