यूपी के बुलंदशहर में STF और दिल्ली क्राइम ब्रांच की बदमाशों से मुठभेड़, 50 हजार का इनामी नसीम मारा गया
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
बुलंदशहर के सिकंदराबाद थाना क्षेत्र में 19 और 20 नवंबर की दरमियानी रात यूपी एसटीएफ की नोएडा यूनिट और दिल्ली क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम की बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ के दौरान गोली लगने से एक बदमाश गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
मृतक की पहचान दिल्ली के मुस्तफाबाद निवासी नसीम उर्फ रिजवान के रूप में हुई है। नसीम डी-कंपनी यानी दाऊद गिरोह का सदस्य बताया जा रहा है। वह गाजियाबाद के लोनी थाने में दर्ज हत्या के प्रयास के मामले में वांछित था और उस पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित था। इसके अलावा वह दिल्ली में हत्या के दो मामलों में भी वांछित था।
पुलिस के मुताबिक, नसीम पर उत्तर प्रदेश और दिल्ली में हत्या के चार मुकदमों समेत हत्या के प्रयास, रंगदारी और अन्य गंभीर अपराधों के 26 से अधिक मामले दर्ज थे। आरोप है कि उसने छोटा शकील के कहने पर पाकिस्तानी-कनाडाई मूल के तारिक फतह और तिहाड़ जेल में बंद छोटा राजन की हत्या की सुपारी भी ली थी, हालांकि वारदात को अंजाम देने से पहले ही उसे गिरफ्तार कर लिया गया था।
इसके अलावा नसीम दिल्ली के खजूरी खास इलाके में पिछले छह महीनों के दौरान दो सनसनीखेज हत्याओं को अंजाम दे चुका था।
💡 पृष्ठभूमि (Background)
बुलंदशहर में STF और दिल्ली क्राइम ब्रांच की टीम ने 19-20 नवंबर की रात को सिकंदराबाद थाना क्षेत्र में एक बदमाश समूह से सामना किया। इस मुठभेड़ में दिल्ली के मुस्तफाबाद निवासी नसीम उर्फ रिजवान को गोली लगी और वह अस्पताल में मर गया। यह घटना दर्शाती है कि सीमा पार अपराधियों को रोकने के लिए राज्य और केंद्रीय सुरक्षा बलों के बीच समन्वय कितनी ज़रूरी है। इस तरह के ऑपरेशनों से सार्वजनिक सुरक्षा में विश्वास बढ़ता है और अपराधियों को डर लगता है, जिससे क्षेत्र में शांति और व्यवस्था बनी रहती है।
🎙️ जनता का संदेश का मत
कानून के प्रति विश्वास और सहानुभूति से समाज की शांति बढ़ती है। जब भी संघर्ष या विवाद उत्पन्न हो, संवाद, मध्यस्थता और कानूनी मार्ग अपनाएँ, न कि हिंसा। हर जीवन की कद्र करें, चाहे वह किसी भी पृष्ठभूमि से हो। पीड़ित परिवार के प्रति संवेदना रखते हुए, हमें एकजुट होकर अपराध के खिलाफ आवाज़ उठानी चाहिए और न्यायिक प्रक्रियाओं का समर्थन करना चाहिए।