यूपीः चंदौली में तूफान अर्नब से धान की फसल को भारी नुकसान, मुआवजे के लिए जिलाधिकारी ने शुरू कराया सर्वे
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
चंदौली में चक्रवाती तूफान अर्नब के चलते खेतों में खड़ी धान की फसल को भारी नुकसान पहुंचा है। तेज हवाओं और बारिश के कारण कई जगह धान की फसल खेतों में गिर गई है। इससे किसानों की चिंता बढ़ गई है। फसल नुकसान का जायजा लेने के लिए जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग ने प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया और किसानों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं।
जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारियों, तहसीलदारों और लेखपालों को अपने-अपने क्षेत्रों में भ्रमण कर फसल, मकान और अन्य संपत्तियों को हुए नुकसान का सर्वे करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नुकसान का आकलन पूरी पारदर्शिता और सटीकता से किया जाए, ताकि कोई भी पात्र प्रभावित सहायता से वंचित न रहे।
जिलाधिकारी ने अधिकारियों को सर्वे जल्द पूरा कर रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए। उन्होंने भरोसा दिलाया कि नुकसान का आकलन पूरा होते ही प्रभावित किसानों और अन्य लोगों को सरकार के निर्धारित मानकों के अनुसार मुआवजा दिया जाएगा। आपात स्थिति से निपटने के लिए प्रशासन और राजस्व विभाग के अधिकारियों को अलर्ट पर रखा गया है।
बाइट- चंद्र मोहन गर्ग, जिलाधिकारी चंदौली