राज्य

यूपीः छठ पर यात्रियों की सुविधा के लिए गोरखपुर स्टेशन पर खास इंतजाम

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 14 नवंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
यूपीः छठ पर यात्रियों की सुविधा के लिए गोरखपुर स्टेशन पर खास इंतजाम

छठ महापर्व पर यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए पूर्वोत्तर रेलवे ने गोरखपुर रेलवे स्टेशन पर विशेष इंतजाम किए हैं। रेलवे के महाप्रबंधक उदय बोरवणकर ने स्टेशन और यात्रियों के लिए बनाए गए होल्डिंग एरिया का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने यात्रियों और रेलकर्मियों को छठ पर्व की शुभकामनाएं भी दीं।

होल्डिंग एरिया में यात्रियों के विश्राम, पेयजल, मोबाइल चार्जिंग, कूलर और चिकित्सा सुविधाओं की व्यवस्था की गई है। बारिश से बचाव के लिए वाटरप्रूफ टेंट लगाए गए हैं। वहीं, यात्रियों को जल्दी टिकट उपलब्ध कराने के लिए टिकट काउंटर भी बनाए गए हैं। महाप्रबंधक ने बताया कि सुरक्षा के लिए आरपीएफ और जीआरपी के जवान तैनात हैं।

महिलाओं और बुजुर्गों की सुविधा पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। स्टेशन परिसर में छठ गीतों की धुन के बीच रेलवे प्रशासन सुरक्षित और सुगम यात्रा सुनिश्चित करने में जुटा है।

बाइट- उदय बोरवणकर, महाप्रबंधक पूर्वोत्तर रेलवे

💡 पृष्ठभूमि (Background)

यह खबर गोरखपुर रेलवे स्टेशन पर छठ महापर्व के दौरान यात्रियों की सुविधा के लिए किये गये विशेष इंतजामों के बारे में है। पूर्वोत्तर रेलवे ने स्टेशन पर होल्डिंग एरिया तैयार किया है जिसमें विश्राम कक्ष, पेयजल, मोबाइल चार्जिंग, कूलर और चिकित्सा सुविधा उपलब्ध है। यह कदम यात्रियों के लिए सुरक्षा और आराम सुनिश्चित करने हेतु उठाया गया है। इस पहल से यात्रियों को भीड़भाड़ में भी सहज यात्रा का अनुभव मिलेगा, जिससे उनका समय और स्वास्थ्य दोनों सुरक्षित रहेंगे। जनता को भी यह सुविधा उपलब्ध होने से यात्रा के दौरान

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।