विदेश

यूपी के चित्रकूट में दिवारी नृत्य की धूम, लाठियों के हैरतअंगेज करतबों ने मोहा मन

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 10 नवंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
यूपी के चित्रकूट में दिवारी नृत्य की धूम, लाठियों के हैरतअंगेज करतबों ने मोहा मन

चित्रकूट में चल रहे पांच दिवसीय दीपावली अमावस्या मेले के दूसरे दिन परिवा पर धर्मनगरी में लठमार दिवारी नृत्य करने वालों का जमावड़ा लगा। कामदगिरि परिक्रमा क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर दिवारी नृत्य की धूम देखने को मिली। भरत मिलाप मंदिर परिसर में बुंदेलखंड के उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के अलग-अलग गांवों से आए सैकड़ों ग्रामीणों की टोलियों ने ढोलक और नगाड़ों की थाप पर पारंपरिक गीत और लमटेरा गाकर समां बांध दिया।

रंग-बिरंगी पोशाकों में मोर पंख लगाए और घुंघरुओं की झंकार के बीच कलाकारों ने दिवारी नृत्य के जरिए अपनी कला और कौशल का प्रदर्शन किया। बुजुर्गों, बच्चों और युवाओं ने लाठियों के सधे हुए वार और युद्ध कला के हैरतअंगेज करतबों से दर्शकों को रोमांचित कर दिया। युवाओं के दांव-पेंच और युद्ध कौशल देखकर ऐसा लगा मानो वे दिवाली मनाने नहीं, बल्कि युद्ध का मैदान जीतने निकले हों।

सुबह आठ बजे से देर शाम तक चले इस अनूठे नृत्य को देखने के लिए हजारों की संख्या में लोग भरत मिलाप मंदिर परिसर पहुंचे। भरत मिलाप मंदिर के महंत राम मनोहर दास और श्रद्धालुओं का कहना है कि दिवारी नृत्य बुंदेलखंड की प्राचीन और प्रसिद्ध परंपरा है। भगवान की भक्ति से जुड़ी इस लोककला में मोर पंख और लाठी-डंडों के जरिए अद्भुत नृत्य और युद्ध कौशल का प्रदर्शन किया जाता है, जो दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर देता है।

बाइट - महंत राममनोहर दास ( भरत मिलाप मंदिर )

बाइट - दीवारी टीम का सदस्य ( मौनव्रती ) बाइट -- दर्शनार्थी

💡 पृष्ठभूमि (Background)

दिवारी नृत्य, एक प्राचीन भारतीय लोकनृत्य, जिसमें नर्तक लठियों को चकाचौंध करते हैं, यह परंपरा आज भी सामाजिक एवं धार्मिक कार्यक्रमों में जीवित है। इस खबर में चित्रकूट के पाँच दिवसीय दीपावली अमावस्या मेले के दौरान लठमार दिवारी नृत्य का जश्न मनाया गया, जहाँ विभिन्न गांवों के सैकड़ों ग्रामीण एकत्र हुए। यह घटना सांस्कृतिक विविधता और क्षेत्रीय एकता को दर्शाती है, जिससे स्थानीय पर्यटन और आर्थिक गतिविधियाँ बढ़ती हैं। आम जनता के लिए यह नृत्य परंपरा की पुनः पहचान, सांस्कृतिक गर्व और सामाजिक समरसता का संदेश

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।