यूपी के चित्रकूट के लालापुर स्थित वाल्मीकि आश्रम में मनाई गई महर्षि वाल्मीकि जयंती
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
चित्रकूट के लालापुर स्थित महर्षि वाल्मीकि आश्रम में महर्षि वाल्मीकि जयंती आस्था और उल्लास के साथ मनाई गई। पर्यटन एवं संस्कृति विभाग की ओर से आयोजित कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश संस्कृति एवं पर्यटन समिति के सदस्य आनंद सिंह और आचार्य रमन तिवारी ने महर्षि वाल्मीकि के चित्र पर पुष्प अर्पित किए और उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पूजन किया। इस अवसर पर वाल्मीकि रामायण का पाठ और विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में साधु-संत और क्षेत्रीय नागरिक मौजूद रहे।
उत्तर प्रदेश संस्कृति एवं पर्यटन समिति के सदस्य आनंद सिंह ने बताया कि लालापुर स्थित यह आश्रम महर्षि वाल्मीकि की तपोस्थली है। मान्यता है कि यहीं महर्षि वाल्मीकि ने लव और कुश को शिक्षा दी थी। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में वाल्मीकि आश्रम के सौंदर्यीकरण का कार्य कराया जा रहा है। इससे क्षेत्र के विकास को बढ़ावा मिलने के साथ ही लोगों को महर्षि वाल्मीकि के जीवन और उनके योगदान के बारे में जानने का अवसर मिलेगा।
💡 पृष्ठभूमि (Background)
यह खबर चित्रकूट के लालापुर में स्थित वाल्मीकि आश्रम में मनाई गई महर्षि वाल्मीकि जयंती के बारे में है, जहाँ आस्था और उल्लास के साथ कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह विषय महत्वपूर्ण है क्योंकि यह भारतीय सांस्कृतिक धरोहर और धार्मिक परंपरा को सुदृढ़ करता है, तथा राज्य के पर्यटन एवं संस्कृति विभाग के प्रयासों को उजागर करता है। ऐसी जयंती से आम जनता को आध्यात्मिक प्रेरणा मिलती है, सांस्कृतिक जागरूकता बढ़ती है और क्षेत्र में पर्यटन की संभावनाएँ बढ़ती हैं, जिससे स्थानीय अर्थव्यवस्था पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता