राजनीति

UP कांग्रेस प्रभारी के बयान पर भड़की BJP, कहा- 'आपको माफी मांगनी पड़ेगी वरना...'

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 7 नवंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
UP कांग्रेस प्रभारी के बयान पर भड़की BJP, कहा- 'आपको माफी मांगनी पड़ेगी वरना...'

भारतीय जनता पार्टी (BJP) के सांसद रविशंकर प्रसाद ने शनिवार (7 नवंबर, 2026) को पार्टी चीफ नितिन नबीन पर की गई टिप्पणी को लेकर कांग्रेस पार्टी के उत्तर प्रदेश प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम पर तीखा हमला किया है.

उन्होंने कहा कि यह बहुत ही दुख की बात है कि उत्तर प्रदेश के कांग्रेस प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम ने BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन को लेकर बहुत ही शर्मनाक टिप्पणी की है. हम इसकी कड़े शब्दों में निंदा करते हैं.

उन्होंने कहा था, ये बेचारे बिहारी कुछ भी नहीं जानते हैं.

इन्हें जो स्क्रिप्ट थमा दी जाती है, ये बस वही पढ़ देते हैं. (These poor Biharis do not know anything. They simply read out the scripts handed over to them.)

हमें भारत पर गर्व है और हमें बिहारी होने पर गर्व है- रविशंकर

BJP सांसद रविशंकर प्रसाद ने कहा, इसका क्या मतलब है मिस्टर गौतम?

बिहारियों के बारे में आप इस तरह की बातें कहेंगे. हमें भारतवर्ष पर गर्व है और हमें बिहारी होने पर भी गर्व है. भारत के पहले राष्ट्रपति डॉ.

राजेंद्र प्रसाद की जन्मभूमि भी बिहार ही थी, लोकनायक जयप्रकाश नारायण, जिन्होंने लोकतंत्र की नींव मजबूत की, देश में त्याग और सेवा का एक नया उदाहरण स्थापित किया, वो भी बिहार से ही थे.

राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर भी बिहार से थे और संविधान सभा के पहले अध्यक्ष सच्चिदानंद सिन्हा, वो भी बिहार से ही थे. बिहार से अनगिनत नेता, कवि, लेखक, न्यायाधीश और प्रशासनिक अधिकारी निकले हैं.

#WATCH | Delhi: BJP MP Ravi Shankar Prasad says, "It is deeply distressing that Rajendra Pal Gautam, the Congress party s in-charge for Uttar Pradesh, has made a truly shameful remark about National President Nitin Nabin a statement we condemn in the strongest possible terms.

He said, "These poor Biharis do not know anything.

They simply read out the scripts handed over to them." How dare you say such things about the people of Bihar? We take pride in India, and we are equally proud of being Bihar

📡 स्रोत: ABP Live

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live पर जाएं)
J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।