राजनीति

यूपी के फतेहपुर के बिंदकी में राकेश सचान ने एसआईआर पर दिया बयान

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 24 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
यूपी के  फतेहपुर के बिंदकी में राकेश सचान ने एसआईआर पर दिया बयान

फतेहपुर के बिंदकी में एक निजी कार्यक्रम में शामिल हुए कैबिनेट मंत्री राकेश सचान ने केंद्र और प्रदेश सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। उन्होंने कहा कि 2014 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार बनने के बाद देश में बड़ा परिवर्तन हुआ है। वहीं, 2017 में योगी सरकार बनने के बाद प्रदेश में भी विकास कार्यों को गति मिली है।

उन्होंने दावा किया कि डबल इंजन सरकार ने बिना भेदभाव सबका साथ, सबका विकास के सिद्धांत पर काम किया है और 2027 के विधानसभा चुनाव में भी बीजेपी की जीत होगी। एमएलसी चुनाव को लेकर उन्होंने कहा कि यह पढ़े-लिखे और जागरूक मतदाताओं का चुनाव है और बीजेपी प्रत्याशियों की जीत होगी। एसआईआर पर उन्होंने मतदाताओं से वोटर लिस्ट में अपना नाम जांचने की अपील की।

उन्होंने कहा कि मतदाता बीएलओ के माध्यम से अपना नाम जुड़वा सकते हैं और फॉर्म-8 भरकर मतदाता सूची में अपना पता भी बदलवा सकते हैं। उन्होंने विपक्ष पर एसआईआर को लेकर भ्रम फैलाने का आरोप लगाते हुए कहा कि लोकतंत्र में किसी का वोट नहीं छीना जा सकता, लेकिन मतदाताओं को जागरूक रहना जरूरी है।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।