यूपीः फतेहपुर के बिंदकी में विजयदशमी मेला शुरु, पांच दिन तक चलेगा आयोजन
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
फतेहपुर के बिंदकी में असत्य पर सत्य की विजय का प्रतीक विजयदशमी का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान आयोजित मेले में दूर-दराज से आए लोगों ने खरीदारी की और मेले का आनंद लिया। कार्यक्रम में जिलाधिकारी समेत जनप्रतिनिधियों ने भी हिस्सा लिया।
बिंदकी विधायक जय कुमार जैकी ने बताया कि इस मेले का आयोजन करीब 80 वर्षों से होता आ रहा है। यह मेला अपनी भव्यता और पौराणिक परंपरा के लिए जाना जाता है। उन्होंने मेला कमेटी के पदाधिकारियों की सराहना करते हुए कहा कि इस बार मेले में जयपुर के बिरला मंदिर जैसी सुंदर व्यवस्था की गई है। पांच दिनों तक चलने वाले इस मेले में सभी का योगदान महत्वपूर्ण है। विधायक ने विजयदशमी के अवसर पर लोगों से अपने भीतर की बुराइयों को दूर करने और आपसी भाईचारे के साथ मिल-जुलकर रहने की अपील की।
बाइट - जय कुमार जैकी, विधायक बिंदकी बाइट - गोविंद बाबू, टाटा उपाध्यक्ष
बाइट - शिवम सिंह, परिहार मेला कमेटी अध्यक्ष बिंदकी