अपराध

यूपी-फतेहपुर में पटाखा बनाते समय विस्फोट, महिला की मौत:शरीर का एक हिस्सा छत पर, हाथ 100 मीटर दूर गिरा; मकान ढहा

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 7 नवंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
यूपी-फतेहपुर में पटाखा बनाते समय विस्फोट, महिला की मौत:शरीर का एक हिस्सा छत पर, हाथ 100 मीटर दूर गिरा; मकान ढहा

यूपी के फतेहपुर में शनिवार को घर में पटाखा बनाते समय विस्फोट हो गया। हादसे में एक महिला की मौत हो गई। धमाका इतना तेज था कि महिला के शरीर के दो टुकड़े हो गए। आधा हिस्सा छत पर, जबकि हाथ करीब 100 मीटर दूर तक जा गिरा। घटना फतेहपुर से करीब 50 किलोमीटर दूर हथगांव थाना क्षेत्र में हुई। जानकारी के मुताबिक महिला घर में पटाखा बना रही थी।

इसी दौरान फ्रिज में तेज धमाका हुआ। इसकी चपेट में आकर पटाखों में भी विस्फोट हो गया। 2 तस्वीरें देखिए अब जानिए पूरा मामला वार्ड नंबर 2 में रफी अहमद अपनी 55 साल की पत्नी नसरीन के साथ रहते हैं। शनिवार शाम करीब 4 बजे नसरीन घर में पटाखे बना रही थीं। इसी दौरान घर में रखे फ्रिज में तेज धमाका हुआ।

धमाके से फ्रिज पूरी तरह फट गया। घर की छत उड़ गई। छत के ऊपर बना बाथरूम भी ढह गया। नसरीन उस समय बाथरूम में थीं। धमाके में नसरीन के शरीर के दो टुकड़े हो गए। धमाके के बाद उनका हाथ करीब 100 मीटर दूर जा गिरा, जबकि पैर छत पर ही करीब 25 मीटर दूर पड़ा मिला। धमाके से मकान भी बुरी तरह टूट गया। उसकी छत गिर गई। आवाज सुनकर आसपास के लोग डर गए और घरों से बाहर निकल आए।

पुलिस और फोरेंसिक टीम ने की जांच आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर हथगांव थाना पुलिस और स्थानीय प्रशासन पहुंचा। पुलिस ने क्षत-विक्षत शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। बताया जा रहा है कि नसरीन के पास पटाखे बनाने का लाइसेंस था, लेकिन उसकी अवधि समाप्त हो चुकी थी।

लाइसेंस रिन्यूअल के लिए दिया गया था। पुलिस के मुताबिक, घर के अंदर अनार (फुलझड़ी) के खाली डिब्बे मिले। वहीं, घर से 20 मीटर दूर भैंस के तबेले में 15 किलो के डिब्बे में बारूद भरा मिला। घटनास्थल के आसपास करीब 250 लोगों की आबादी है। एसपी अभिमन्यु मांगलिक, एएसपी ज्ञान प्रकाश राय और खागा एसडीएम अश्वनी कुमार पांडेय ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया।

फोरेंसिक रिपोर्ट के बाद स्पष्ट होगी धमाके की वजह हथगांव थाने के प्रभारी धर्मेंद्र कुमार ने बताया पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है। धमाका किन कारणों से और कैसे हुआ, इसकी वास्तविक वजह फोरेंसिक रिपोर्ट और विस्तृत जांच के बाद ही स्पष्ट तौर पर कही जा सकती है।” ----------------------- ये खबर भी पढ़ें… गाजियाबाद पुलिस चौकी धमाका- दिल्ली नंबर की संदिग्ध स्कूटी मिली:कश्मीर के आतंकी संगठन न

📡 स्रोत: Dainik Bhaskar

📰 पूरी खबर पढ़ें (Dainik Bhaskar पर जाएं)

💡 पृष्ठभूमि (Background)

फतेहपुर, उत्तर प्रदेश में घर पर पटाखा बनाने के दौरान विस्फोट के कारण एक महिला की मौत हो गई। यह घटना 50 किलोमीटर दूर हथगांव थाना क्षेत्र में हुई, जहाँ फ्रिज में भी तेज धमाका हुआ। यह विषय पटाखा निर्माण के खतरों और घरेलू सुरक्षा के महत्व को उजागर करता है। खबर महत्वपूर्ण है क्योंकि यह दिखाती है कि घरेलू विस्फोट कितनी विनाशकारी हो सकते हैं, भले ही वे छोटे पैमाने पर हों। आम जनता पर इसका असर यह है कि लोगों को पटाखा बनाने से पहले सुरक्षा उपाय अपनाने, सही जगह चुनने और नियमों का पालन करने की चेतावनी मिलती

J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।