अपराध

यूपी के फतेहपुर में ट्रिपल हत्याकांड के मुख्य आरोपी पर प्रशासन का शिकंजा, 35 लाख की संपत्ति कुर्क

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 11 नवंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
यूपी के फतेहपुर में ट्रिपल हत्याकांड के मुख्य आरोपी पर प्रशासन का शिकंजा, 35 लाख की संपत्ति कुर्क

फतेहपुर में अखरी ट्रिपल हत्याकांड के मुख्य आरोपी गैंगस्टर सुरेश सिंह उर्फ मुन्नू सिंह के खिलाफ प्रशासन ने एक बार फिर बड़ी कार्रवाई की है। गैंगस्टर एक्ट के तहत पुलिस और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने आरोपी की पत्नी के नाम दर्ज करीब 35 लाख रुपये की अचल संपत्ति कुर्क कर ली है। इससे पहले भी आरोपी और उसके परिजनों की करीब 52 लाख 20 हजार रुपये की संपत्ति कुर्क की जा चुकी है।

ताजा कार्रवाई के बाद अब तक मुन्नू सिंह की कुल 87 लाख 20 हजार 309 रुपये की चल-अचल संपत्ति कुर्क की जा चुकी है।फतेहपुर  के हथगांव थाना क्षेत्र के अखरी ट्रिपल हत्याकांड के मुख्य अभियुक्त सुरेश सिंह उर्फ मुन्नू सिंह के खिलाफ प्रशासन की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में गैंगस्टर एक्ट की धारा 14(1) के तहत पुलिस और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने आरोपी की पत्नी ममता सिंह के नाम दर्ज करीब 35 लाख रुपये की अचल संपत्ति कुर्क की है।

जांच में इस संपत्ति को आपराधिक गतिविधियों से अर्जित धन से खरीदा गया पाया गया है।इससे पहले 24 जून को भी प्रशासन ने मुन्नू सिंह और उसके परिजनों के नाम दर्ज करीब 52 लाख 20 हजार 309 रुपये की चल-अचल संपत्ति कुर्क की थी। ताजा कार्रवाई के बाद अब तक कुल 87 लाख 20 हजार 309 रुपये की संपत्ति कुर्क की जा चुकी है।

गैंगस्टर सुरेश सिंह उर्फ मुन्नू सिंह के खिलाफ हथगांव थाने में 12 मुकदमे दर्ज हैं। इस कार्रवाई को थरियांव और हथगांव थाने की पुलिस टीम ने संयुक्त रूप से अंजाम दिया।

बाइट---अभिमन्यु मांगलिक, पुलिस अधीक्षक, फतेहपुर

💡 पृष्ठभूमि (Background)

फतेहपुर में गैंगस्टर सुरेश सिंह पर प्रशासन ने फिर से संपत्ति कुर्क की है। यह कदम गैंगस्टर एक्ट के तहत पुलिस और राजस्व विभाग की संयुक्त कार्रवाई के तहत आया है, जिसमें उसकी पत्नी के नाम पर 35 लाख रुपये की अचल संपत्ति जब्त की गई। यह खबर महत्वपूर्ण है क्योंकि यह दिखाती है कि सरकार अपराधियों की संपत्ति पर कड़ी नज़र रख रही है और उन्हें आर्थिक रूप से कमजोर कर रही है। आम जनता पर इसका असर यह हो सकता है कि अपराधियों की आर्थिक शक्ति घटेगी, जिससे समाज में सुरक्षा और न्याय की भावना बढ़ेगी।

🎙️ जनता का संदेश का मत

हिंसा का कोई वैध मार्ग नहीं है; जब संघर्ष बढ़े तो कानूनी रास्ते अपनाने चाहिए। समाज को चाहिए कि अपराध के प्रति जागरूकता बढ़ाए और शांतिपूर्ण संवाद को प्रोत्साहित करे। पीड़ितों के प्रति संवेदना रखते हुए, हमें न्यायिक प्रक्रिया पर भरोसा करना चाहिए और अपराधियों को समाज के लिए खतरा न बनने दें। इस तरह हम एक सुरक्षित, सहिष्णु और समृद्ध समाज की ओर बढ़ सकते हैं।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।