यूपी में घना कोहरा, राजस्थान के फतेहपुर में 5.5°C पारा:चक्रवात अकवान से ओडिशा-बंगाल सहित 4 राज्यों में बारिश; दिल्ली में हवा खराब, AQI 369 पहुंचा
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
देश के कई राज्यों में अब ठंड और कोहरे का असर बढ़ने लगा है। यूपी के 12 जिलों में बारिश का अलर्ट है। प्रयागराज, गोरखपुर समेत कई शहरों में घना कोहरा छाया। राजस्थान में भी सर्दी बढ़ रही है। शुक्रवार सुबह फतेहपुर में सबसे कम 5.5 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। सीकर में पारा 6.5 और जयपुर में 13.3 डिग्री रहा।
हालांकि, दिन में गर्मी का असर बना हुआ है। बाड़मेर में अधिकतम तापमान 33.3 डिग्री दर्ज किया गया। चक्रवात अकवान के असर से बिहार, छत्तीसगढ़ और पश्चिम बंगाल के कई इलाकों में बारिश हो रही है। हालांकि, ओडिशा में अब तक किसी बड़े नुकसान या जनहानि की खबर नहीं है। उधर दिल्ली में शनिवार सुबह हवा की गुणवत्ता यानी AQI 369 रिकॉर्ड की गई।
यह गंभीर कैटेगरी में आती है। सैटेलाइट तस्वीर में देखें बादलों की स्थिति देशभर से मौसम की तस्वीरें राज्यों से मौसम की खबरें… मध्य प्रदेश: शाजापुर के बाद भोपाल सबसे ठंडा; 7 जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी पहाड़ों में बर्फबारी का असर अब मध्य प्रदेश में भी दिखाई दे रहा है। कई शहरों में न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट हुई है।
बीती रात शाजापुर का गिरवर 7.1 डिग्री तापमान के साथ सबसे ठंडा रहा। भोपाल में पारा 9 डिग्री दर्ज किया गया। 7 जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी जारी की गई है। पूरी खबर पढ़ें… उत्तर प्रदेश: 12 जिलों में बारिश का अलर्ट, मुजफ्फरनगर सबसे ठंडा रहा यूपी के 12 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है।
वहीं लखनऊ और आसपास के जिलों में हल्का कोहरा छाया हुआ है। पिछले 24 घंटे में यूपी में सबसे ठंडा मुजफ्फरनगर रहा। यहां तापमान 10.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। पूरी खबर पढ़ें… राजस्थान: सर्द हवा से बढ़ी ठिठुरन, फतेहपुर में पारा 5.5°C पहुंचा राजस्थान में सर्द हवा से ठिठुरन बढ़ गई है।
शुक्रवार को राजस्थान के 10 से ज्यादा शहरों में तापमान सिंगल डिजिट यानी 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज हुआ। फतेहपुर (सीकर) में पारा 5.5 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। पूरी खबर पढ़ें… उत्तराखंड: सुबह घाटियों में कोहरा, देहरादून में आसमान साफ रहेगा उत्तराखंड में कहीं भी बारिश का अनुमान नहीं है।
हालांकि, पर्वतीय जिलों की घाटियों में कहीं-कहीं हल्के से मध्यम कोहरा छा सकता है। मौसम विभाग ने किसी भी जिले के लिए कोई चेतावनी जारी नहीं की है। पूरी खबर पढ़ें… पंजाब-चंडीगढ़: 2 दिन घ
📡 स्रोत: Dainik Bhaskar
💡 पृष्ठभूमि (Background)
भारत में ठंड और कोहरे का असर बढ़ रहा है, खासकर उत्तर प्रदेश और राजस्थान में। यह मौसम परिवर्तन वायुमंडलीय दबाव के बदलाव और जलवायु बदलाव के कारण हो रहा है। इस खबर का महत्व इसलिए है क्योंकि घना कोहरा और कम तापमान से यातायात, कृषि और स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है। आम जनता को सुबह के समय सड़क दुर्घटनाओं से बचने, गर्म कपड़े पहनने और फलों-फलियों के संरक्षण पर ध्यान देने की सलाह दी जाती है।