यूपी के गाजियाबाद में आजम खान से मिलने डासना जेल पहुंचे शिवपाल यादव
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता शिवपाल यादव आज गाजियाबाद की डासना जेल में बंद पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान से मुलाकात करने पहुंचे। दोनों के बीच करीब दो घंटे तक बातचीत हुई। शिवपाल यादव सुबह करीब 10:40 बजे जेल पहुंचे। मुलाकात के बाद बाहर आकर उन्होंने मीडिया से बातचीत की। शिवपाल यादव ने कहा कि आजम खान 10 बार विधायक, 4 बार मंत्री और 2 बार सांसद रह चुके हैं, इसके बावजूद जेल में उनसे जाली लगाकर मुलाकात कराई गई, जो प्रोटोकॉल का सीधा उल्लंघन है।
उन्होंने कहा कि अब न्यायालय से ही उम्मीद है और अदालत से आजम खान को राहत मिलने की आशा है। शिवपाल यादव ने कहा कि 2027 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर जेल में जाली लगाकर मुलाकात कराने की व्यवस्था खत्म की जाएगी।चंद्रशेखर और असदुद्दीन ओवैसी के नए गठबंधन की चर्चाओं पर शिवपाल यादव ने कहा कि हर कोई गठबंधन बनाने के लिए स्वतंत्र है, लेकिन ये सभी बीजेपी के समर्थक हैं।
वहीं, अखिलेश यादव के अयोध्या में राम मंदिर दर्शन को लेकर उन्होंने कहा कि भगवान राम सभी के हैं। वहां कोई भी जा सकता है और दर्शन कर सकता है।जेल प्रशासन पर आरोप लगाते हुए शिवपाल यादव ने दावा किया कि आजम खान को कई बार खाने में जहर देकर मारने की कोशिश की गई, लेकिन वह मजबूती से डटे हुए हैं।
💡 पृष्ठभूमि (Background)
शिवपाल यादव, समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता, आज गाजियाबाद की डासना जेल में बंद पार्टी के प्रमुख आजम खान से मिलने पहुंचे। यह घटना राजनीतिक कैदियों के अधिकारों और राजनीतिक दलों के भीतर की गतिशीलता पर प्रकाश डालती है। यह खबर महत्वपूर्ण है क्योंकि यह दिखाती है कि जेल में भी राजनीतिक संवाद जारी रहता है और कैदियों के प्रति समाजवादी पार्टी की सहानुभूति स्पष्ट होती है। आम जनता पर इसका असर यह हो सकता है कि राजनीतिक दलों के अंदर की समस्याएँ और कैदियों के अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़े, जिससे जेल सुधार और
🎙️ जनता का संदेश का मत
जेल की दीवारों के भीतर भी संवाद की शक्ति बनी रहती है। जब अपराध और दण्ड के बीच संघर्ष हो, तो शांतिपूर्ण वार्ता और न्यायिक प्रक्रिया को प्राथमिकता दें। समाज को यह याद दिलाना चाहिए कि सच्ची मुक्ति केवल कानून के पालन से नहीं, बल्कि सहानुभूति, शिक्षा और पुनर्वास के माध्यम से आती है। हर व्यक्ति को अपने कार्यों की जिम्मेदारी लेनी चाहिए, ताकि हम एक ऐसी समाज बना सकें जहाँ न्याय और मानवीय संवेदना साथ-साथ चलें।