राजनीति

यूपी के गाजियाबाद में सीएम योगी की पदयात्रा, जनसभा में कांग्रेस और सपा पर साधा निशाना

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 5 नवंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
यूपी के गाजियाबाद में सीएम योगी की पदयात्रा, जनसभा में कांग्रेस और सपा पर साधा निशाना

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज गाजियाबाद में ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा में हिस्सा लिया। राजनगर एक्सटेंशन में केडब्ल्यू-6 से गोल्डन ब्लू फार्महाउस तक निकाली गई पदयात्रा के बाद मुख्यमंत्री ने जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस और समाजवादी पार्टी पर जमकर निशाना साधा।

राहुल गांधी पर तंज कसते हुए सीएम योगी ने कहा कि उनकी स्थिति बार-बार फेल होने वाले उस लड़के जैसी हो गई है, जो हर बार अपनी नाकामी का नया बहाना बनाता है। उन्होंने कहा कि चुनाव जीतने पर कांग्रेस अपनी मेहनत का श्रेय लेती है, जबकि हारने पर ईवीएम को दोष देती है। मुख्यमंत्री ने सपा सरकार के कार्यकाल में प्रदेश के कई जिलों में हुए दंगों का जिक्र करते हुए कानून-व्यवस्था पर भी सवाल उठाए।

उन्होंने कोरोना काल का जिक्र करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार ने लोगों को मुफ्त राशन, इलाज और वैक्सीन उपलब्ध कराई, जबकि कांग्रेस ने वैक्सीन को लेकर दुष्प्रचार किया। सीएम योगी ने कांग्रेस पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए 2जी और कोयला घोटाले का भी जिक्र किया।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।