यूपी के गोरखपुर के चौरी चौरा में 59 करोड़ के ओवरब्रिज का लोकार्पण करेंगे सीएम योगी
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
गोरखपुर के चौरी चौरा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 1 नवंबर को 59 करोड़ 44 लाख रुपये की लागत से बने ओवरब्रिज का लोकार्पण करेंगे। इस ओवरब्रिज के शुरू होने से क्षेत्र में आवागमन सुगम होने और लोगों को जाम से राहत मिलने की उम्मीद है। निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक, मुख्यमंत्री सुबह करीब 10 बजकर 30 मिनट पर चौरी चौरा पहुंचेंगे और लगभग एक घंटे तक यहां रहेंगे।
इस दौरान वे बलिदानी स्मारक का दौरा करेंगे और एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे। मुख्यमंत्री फुटहवाइनार क्षेत्र में हेलीकॉप्टर से पहुंचेंगे। इसके बाद वे सड़क मार्ग से करीब साढ़े तीन किलोमीटर की दूरी तय कर कार्यक्रम स्थल पर पहुंचेंगे....मुख्यमंत्री के दौरे को देखते हुए जिला प्रशासन के साथ सेतु निगम, लोक निर्माण विभाग और नगर पंचायत ने तैयारियां तेज कर दी हैं।
कार्यक्रम को लेकर संबंधित विभाग व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने में जुटे हैं.....अब इस ओवरब्रिज के लोकार्पण से चौरी चौरा और आसपास के क्षेत्रों में यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने की उम्मीद है।