राजनीति

यूपीः गोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में मतदान जारी

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 23 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
यूपीः गोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में मतदान जारी

गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में विधान परिषद की सीट के लिए मतदान जारी है। इस चुनाव में 17 जिलों के कुल 54 हजार 303 शिक्षक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। गोरखपुर जिले में मतदान के लिए 18 बूथ बनाए गए हैं, जहां 7 हजार 289 शिक्षक मतदाता वोट डाल रहे हैं। चुनाव मैदान में बीजेपी के ध्रुव त्रिपाठी और समाजवादी पार्टी के संजय त्रिपाठी समेत कुल 16 प्रत्याशी हैं।

मतदान सुबह 8 बजे शुरू हुआ, जो शाम 4 बजे तक चलेगा। गोरखपुर के जिलाधिकारी दीपक मीणा ने बताया कि सभी मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम किए गए हैं। प्रत्येक बूथ पर सेक्टर मजिस्ट्रेट और एसडीएम की तैनाती की गई है। वहीं, शिक्षक मतदाताओं ने कहा कि वे उसी प्रत्याशी को वोट देंगे, जो शिक्षक हितों के लिए काम करेगा।

मतदान के बाद 27 अक्टूबर को गोरखपुर विश्वविद्यालय में मतगणना होगी।

बाइट - दीपक मीणा, जिलाधिकारी गोरखपुर बाइट - प्रतिभा जायसवाल, मतदाता

बाइट - प्रदीप कुमार सिंह, मतदाता

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।