देश

यूपी के गोरखपुर में सीएम योगी ने महानवमी पर किया कन्या पूजन

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 19 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
यूपी के गोरखपुर में सीएम योगी ने महानवमी पर किया कन्या पूजन

वीओ - महिलाओं के सम्मान की बात हो या उनके सुरक्षा और सशक्तिकरण की, योगी सरकार ने इसे अपनी प्राथमिकताओं में शामिल किया है... बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना और नारी शक्ति वंदन अधिनियम जैसी पहल महिलाओं की गरिमा, सुरक्षा और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने में अहम भूमिका निभा रही हैं...

ताकि उन्हें जीवन के अलग-अलग पड़ावों पर जरूरी सहयोग मिल सके... सनातन परंपरा में नारी के सम्मान और शक्ति को विशेष स्थान दिया गया है... वहीं, विजयादशमी का पर्व भी बुराइयों का त्याग कर सत्य और धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है... सीएम योगी ने विजयादशमी के इसी संदेश को रेखांकित करते हुए समाज को बुराइयों से मुक्त होने का आह्वान किया...

2 विन

बाइट - योगी आदित्यनाथ, सीएम, यूपी

वीओ - सीएम योगी ने विजयदशमी के अवसर पर प्रदेशभर में की गई व्यापक तैयारियों का भी जिक्र किया... उन्होंने कहा कि प्रदेश में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं... इसके साथ ही, हर जगह ट्रैफिक मैनेजमेंट की भी समुचित व्यवस्था की गई है... वहीं, इससे पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महानवमी के शुभ अवसर पर गोरखपुर स्थित गोरखनाथ मंदिर में कन्या पूजन किया...

इस दौरान सीएम योगी ने 11 कन्याओं और एक बटुक के पांव पखारे, उन्हें चुनरी ओढ़ाई और तिलक लगाकर उनका पूजन किया... इसके बाद सीएम योगी ने कन्याओं और बटुक को अपने हाथों से भोजन परोसा और उन्हें भोजन कराया... सीएम योगी ने गोरखनाथ मंदिर के शक्तिपीठ में मां दुर्गा के नौवें स्वरूप मां सिद्धिदात्री की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं जनकल्याण की कामना की।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।