राज्य

यूपीः गोरखपुर में सीएम योगी ने विजयादशमी पर उत्साह के साथ सुरक्षा का ध्यान रखने की अपील

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 19 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
यूपीः गोरखपुर में सीएम योगी ने विजयादशमी पर उत्साह के साथ सुरक्षा का ध्यान रखने की अपील

गोरखपुर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा,"आज शारदीय नवरात्रि की नवमी तिथि है। मां भगवती का नवम स्वरूप सभी प्रकार की सिद्धियों को प्रदान करने वाला है...मेरा सौभाग्य है कि आज मुझे इस पावन परंपरा के साथ शारदीय नवरात्रि के नवमी तिथि के अवसर पर कन्याओं का पूजन और उन्हें भोजन कराने का अवसर प्राप्त हुआ है...सभी देवी मंदिरों में हर जगह श्रद्धालुओं की भारी भीड़ लगी हुई है..." इस दौरान सीएम योगी ने यह भी कहा कि "कल विजयादशमी है, मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम की विजय का उत्सव है।

अधर्म, असत्य और अन्याय के प्रतीक रावण पर धर्म, सत्य और न्याय की विजय प्रभु श्रीराम के अभियान का हिस्सा है। विजयादशमी के लिए प्रदेश में हर जगह व्यापक तैयारियां की गई हैं। सुरक्षा की भी पुख्ता व्यवस्था है। हर जगह यातायात प्रबंधन की व्यवस्था है। विभिन्न जगहों पर रामलीलाओं के आयोजन हो रहे हैं...मेरी सभी से अपील है कि आयोजन उत्साहपूर्ण तरीके से होना चाहिए और उस माहौल में सुरक्षा की अनदेखी नहीं होनी चाहिए..."

बाइट- योगी आदित्यनाथ, मुख्यमंत्री उ.प्र.

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।