राजनीति

यूपी के गोरखपुर में बीजेपी की बैठकों का दौर जारी, 2027 चुनाव को लेकर सहयोगी दलों के विधायकों को जीत का मंत्र

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 5 नवंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
यूपी के गोरखपुर में बीजेपी की बैठकों का दौर जारी, 2027 चुनाव को लेकर सहयोगी दलों के विधायकों को जीत का मंत्र

गोरखपुर में बीजेपी की पदयात्रा के बाद अब बैठकों का दौर जारी है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन लगातार कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों और सहयोगी दलों के विधायकों के साथ बैठक कर रहे हैं। बुधवार को राष्ट्रीय अध्यक्ष की तीन महत्वपूर्ण बैठकें हुईं, जबकि गुरुवार को भी सुबह से ही बैठकों का सिलसिला जारी रहा।

इस दौरान सहयोगी दलों के विधायकों के साथ भी बैठक की गई। बैठकों में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी, राष्ट्रीय महामंत्री संगीता यादव, क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय समेत पार्टी के कई वरिष्ठ नेता और पदाधिकारी शामिल हुए। इन बैठकों में संगठन को मजबूत करने और आगामी विधानसभा चुनाव की रणनीति पर चर्चा की गई।

सहयोगी दलों के विधायकों के मुताबिक, राष्ट्रीय अध्यक्ष ने 2027 के विधानसभा चुनाव में जीत हासिल करने का मंत्र दिया। साथ ही बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने और चुनावी तैयारियों को लेकर भी चर्चा हुई।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।