राज्य

यूपी के गोरखपुर का मंच...सीएम का सपा पर सियासी तंज!

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 1 नवंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
यूपी के गोरखपुर का मंच...सीएम का सपा पर सियासी तंज!

वीओ- सियासत में सत्ता की कुर्सी भले ही हर पांच साल में बदल जाती हो, लेकिन सरकारों के काम और फैसलों की चर्चा सालों तक होती रहती है...यूपी में समाजवादी पार्टी की सरकार गए एक दशक से ज्यादा वक्त बीत चुका है, लेकिन उसके कार्यकाल का जिक्र आज भी सियासी मंचों पर होता है...गोरखपुर की धरती से सीएम योगी आदित्यनाथ ने भी कुछ इसी अंदाज में सपा शासनकाल पर निशाना साधा...उनका यह बयान सिर्फ सपा के अतीत की याद नहीं दिलाता...बल्कि मौजूदा सियासत में पुराने कार्यकाल की अहमियत भी बताता है...

2विन बाइट - योगी आदित्यनाथ, सीएम, यूपी

वीओ – एक तरफ सीएम योगी ने सपा शासन में अराजकता की तस्वीर गोरखपुर की जनता के सामने पेश किया तो वहीं दूसरी तरफ अपनी सरकार का एजेंडा भी सबके सामने रखा...

बाइट- योगी आदित्यनाथ, सीएम, यूपी

वीओ – आरोप प्रत्यारोप और सियासी बयानबाजी से इतर सीएम योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुरवासियों को 1663 करोड़ रुपये की 88 विकास परियोजनाओं की सौगात भी दिया...जिसमें बाढ़ से बचाव, सड़क कनेक्टिविटी और रेल ओवरब्रिज जैसी जनसुविधाओं से जुड़ी परियोजनाएं शामिल हैं...

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।