यूपी के ग्रेटर नोएडा में किसानों के खातों से करोड़ों रुपये ट्रांसफर होने पर हंगामा
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
ग्रेटर नोएडा के बीटा-2 थाना क्षेत्र स्थित पंजाब नेशनल बैंक में किसानों के खातों से करोड़ों रुपये दूसरे खातों में ट्रांसफर होने का मामला सामने आया है। जेवर एयरपोर्ट के लिए अधिग्रहित जमीन के मुआवजे की रकम दूसरे खातों में जाने से नाराज किसानों ने बैंक के बाहर जमकर हंगामा किया। किसानों का आरोप है कि पासबुक में रकम दर्ज होने के बावजूद उनके खातों में पैसा नहीं है।
किसी किसान के एक करोड़ तो किसी के दो करोड़ रुपये ट्रांसफर होने की बात कही जा रही है। मामले में 10 करोड़ रुपये से अधिक के लेनदेन में गड़बड़ी का आरोप है। किसानों ने बैंक मैनेजर और कर्मचारियों के खिलाफ शिकायत की है। बैंक प्रबंधन ने जल्द पैसा वापस कराने का आश्वासन दिया है। वहीं, एडीसीपी ग्रेटर नोएडा संतोष कुमार के मुताबिक, शिकायतों के बाद शाखा प्रबंधक समेत कई कर्मचारियों को निलंबित किया गया है।
मामले की जांच और आवश्यक वैधानिक कार्रवाई के लिए एसीपी ग्रेटर नोएडा को निर्देश दिए गए हैं।
बाइट — पीड़ित किसान