यूपी के ग्रेटर नोएडा में सीएम योगी CNH फैक्ट्री के शिलान्यास कार्यक्रम में हुए शामिल
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
वीओ - यूपी में कानून-व्यवस्था से लेकर माफिया के खिलाफ कार्रवाई तक बुलडोजर की भूमिका अहम रही है... बुलडोजर प्रदेश की एक खास पहचान बन चुका है... जिसका जिक्र सीएम योगी ने अपने इस बयान में किया है... अब सीएम योगी बुलडोजर को प्रदेश के औद्योगिक ब्रांड के रूप में भी देख रहे हैं... सीएम योगी का संदेश साफ है कि जिस बुलडोजर को यूपी की पहचान के तौर पर देखा जाने लगा है, उसका निर्माण भी प्रदेश में होना चाहिए...
इससे प्रदेश में मशीनरी निर्माण को बढ़ावा मिल सकता है और यूपी के नाम से जुड़ा यह ब्रांड देश-विदेश के बाजारों तक पहुंच सकता है... इसी कड़ी में सीएम योगी ने गुरुवार को ग्रेटर नोएडा की यमुना सिटी में CNH इंडस्ट्रियल के नए ट्रैक्टर मैन्युफैक्चरिंग प्लांट की वीडियो कॉंफ्रेंसिंग के जरिए आधारशिला रखी...
यह परियोजना न सिर्फ प्रदेश के औद्योगिक विकास को गति देगी, बल्कि हजारों युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर भी पैदा करेगी...
ग्राफिक्स इन -
हेडर - सीएम योगी ने रखी CNH प्लांट की आधारशिला
- सीएम योगी ने यमुना सिटी के सेक्टर-8 में बनने वाली CNH कंपनी की आधारशिला रखी
- जेवर के दयोरार गांव में सेक्टर- 8 डी विकसित किया जा रहा है
- यमुना प्राधिकरण ने CNH कंपनी को सेक्टर-8 में 100 एकड़ जमीन आवंटित की है
- यहां कंपनी ट्रैक्टर और अन्य कृषि मशीनरी का निर्माण करेगी
- यीडा क्षेत्र में 1220 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से यह प्लांट स्थापित हो रहा है
- इसके निवेश से यहां पर हजारों लोगों को रोजगार के अवसर पैदा होंगे
ग्राफिक्स आउट -
बाइट - योगी आदित्यनाथ, सीएम, यूपी
वीओ - करीब 100 एकड़ में विकसित होने वाली इस परियोजना से हजारों युवाओं के लिए प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार के अवसर पैदा होने की उम्मीद है.... खास बात यह है कि भारत के ट्रैक्टर बाजार में उत्तर प्रदेश की हिस्सेदारी करीब 18.5 प्रतिशत है... ऐसे में CNH इंडस्ट्रियल का यह निवेश प्रदेश की मौजूदा औद्योगिक क्षमता को और मजबूती दे सकता है... मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कंपनी प्रबंधन को भरोसा दिलाया कि प्रदेश सरकार इस परियोजना को आगे बढ़ाने में हर संभव सहायता करेगी।
💡 पृष्ठभूमि (Background)
यूपी के ग्रेटर नोएडा में सीएम योगी ने CNH फैक्ट्री के शिलान्यास कार्यक्रम में बुलडोजर को उद्योग के प्रतीक के रूप में उजागर किया। यह विषय है कि राज्य की पहचान के रूप में बुलडोजर को औद्योगिक ब्रांड के रूप में विकसित किया जाए। खबर महत्वपूर्ण है क्योंकि यह राज्य के औद्योगिक विकास और रोजगार सृजन के लिए एक नया दिशा-निर्देश देता है। आम जनता पर इसका असर यह हो सकता है कि स्थानीय श्रमिकों के लिए नई नौकरियों के अवसर बढ़ें, औद्योगिक उत्पादन में वृद्धि से आय में सुधार हो, और राज्य की आर्थिक स्थिति मजबूत हो।