राज्य

यूपी के हमीरपुर में जनसेवा एवं न्याय शिविर का आयोजन, 49 विभागों ने लगाए स्टॉल

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 2 नवंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
यूपी के हमीरपुर में जनसेवा एवं न्याय शिविर का आयोजन, 49 विभागों ने लगाए स्टॉल

हमीरपुर में चौरा देवी ग्राउंड में जनसेवा एवं न्याय शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ जिलाधिकारी और जनपद न्यायाधीश ने फीता काटकर किया। इस दौरान जिले के 49 सरकारी विभागों की ओर से स्टॉल लगाए गए, जहां आम लोगों को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं, विभागीय सेवाओं और सुविधाओं की जानकारी दी गई।

अधिकारियों ने स्टॉलों का निरीक्षण किया और पात्र लाभार्थियों को विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित किया। शिविर में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से लोगों को उनके कानूनी अधिकारों, निःशुल्क विधिक सहायता और सुलभ न्याय की जानकारी भी दी गई। सिविल जज सीनियर डिवीजन एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव वंदना अग्रवाल ने कमजोर और जरूरतमंद वर्गों तक निःशुल्क कानूनी सहायता पहुंचाने की जानकारी दी।

वहीं, जनपद न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष राम प्यारे सरोज ने कहा कि हर पात्र और जरूरतमंद व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं और विधिक सहायता का लाभ पहुंचाना प्राथमिकता है। शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीण और दूरदराज के क्षेत्रों से पहुंचे लोगों ने विभिन्न विभागों की सेवाओं का लाभ लिया।

इस दौरान विभागीय अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

बाइट -राम प्यारे सरोज – जनपद न्यायाधीश बाइट -वंदना अग्रवाल – सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण

बाइट -अखिलेश शुक्ला बाइट -मालती झा – अध्यापक

बाइट -डॉ. ब्रजेश कश्यप – आयुष विभाग

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।