राज्य

यूपी के हमीरपुर में पशुपालकों ने की योगी सरकार के फैसले की सराहना

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 29 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
यूपी के हमीरपुर में पशुपालकों ने की योगी सरकार के फैसले की सराहना

बुंदेलखंड का हमीरपुर जनपद खेती-किसानी और पशुपालन के लिए जाना जाता है। प्रदेश सरकार की ओर से गाय पालन के लिए 50 हजार रुपये का अनुदान देने और पशुओं के बीमा के प्रीमियम पर 85 प्रतिशत खर्च वहन करने के फैसले की हमीरपुर के पशुपालकों ने सराहना की है। पशुपालकों का कहना है कि इससे उन्हें पशुपालन को रोजगार और आय का साधन बनाने में मदद मिलेगी।

हमीरपुर के कंजौली डेरा निवासी अवधेश साहू का कहना है कि सरकार के इस फैसले से उनके जैसे बेरोजगार लोगों को पशुपालन के जरिए आजीविका का साधन मिल सकता है। वहीं, जिले के अन्य पशुपालकों ने भी इस फैसले को प्रोत्साहित करने वाला बताया। आर. शेट्टी के डायरेक्टर हरीश ने बताया कि उनकी ओर से पशुपालकों को पशुपालन से जुड़ा निशुल्क प्रशिक्षण दिया जाता है, ताकि वे इसे व्यवसाय के रूप में अपना सकें।

अवधेश साहू — पशुपालक

कमतैया — पशुपालक

सिद्धू — पशुपालक

लल्लू कटियार — पशुपालक

निर्मला सविता — पशुपालक

हरीश — डायरेक्टर, आर. शेट्टी

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।