यूपीः हापुड़ में फोन टैपिंग के मुद्दे पर आचार्य प्रमोद कृष्णम का राहुल गांधी पर निशाना
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
हापुड़ के गढ़ रोड पर आयोजित खड़खड़ी महोत्सव में पहुंचे श्री कल्कि पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम ने फोन टैपिंग के मुद्दे पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को यह भी बताना चाहिए कि देश में फोन टैपिंग की शुरुआत किस सरकार के कार्यकाल में हुई थी।
उन्होंने सवाल उठाया कि अमर सिंह, मुलायम सिंह और विपक्षी नेताओं के फोन कौन टेप कराता था। आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा कि राहुल गांधी ने जो सवाल उठाया है, उस पर सरकार को स्पष्टीकरण देना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि यदि कोई मामला देश की सुरक्षा से जुड़ा है, तो फोन टैपिंग होनी चाहिए। वहीं, राष्ट्रीय लोकदल के वरिष्ठ नेता केसी त्यागी ने भी इस मुद्दे पर प्रतिक्रिया दी।
उन्होंने कहा कि इंदिरा गांधी के समय कांग्रेस सरकार में भी इस तरह के आरोप लगते रहे हैं और इससे एनडीए पर कोई फर्क नहीं पड़ता। इस दौरान खड़खड़ी महोत्सव में कवि सम्मेलन का आयोजन भी हुआ, जिसमें वीर और हास्य रस के कवियों ने अपनी रचनाओं से श्रोताओं का मनोरंजन किया।
बाइट - आचार्य प्रमोद कृष्णम, पीठाधीश्वर कल्कि पीठ
बाइट - केसी त्यागी, रालोद वरिष्ठ नेता, पूर्व सांसद
💡 पृष्ठभूमि (Background)
फोन टैपिंग के मुद्दे पर चर्चा, जहाँ आचार्य प्रमोद कृष्णम ने राहुल गांधी पर सवाल उठाया कि किस सरकार ने फोन टैपिंग शुरू की। यह विषय भारत में निजता और राजनैतिक निगरानी के बीच के विवाद को उजागर करता है। यह खबर महत्वपूर्ण है क्योंकि यह चुनावी माहौल में विपक्षी नेता पर आरोप लगाकर सार्वजनिक विश्वास को प्रभावित कर सकती है। यदि फोन टैपिंग का इतिहास स्पष्ट न हो, तो आम जनता में सरकार की पारदर्शिता पर संदेह बढ़ सकता है, जिससे लोकतंत्र की स्वच्छता और नागरिकों के अधिकारों पर असर पड़ेगा।