राज्य

यूपीः हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर में दस दिवसीय कार्तिक पूर्णिमा गंगा मेले का सीएम योगी ने किया शुभारंभ

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 14 नवंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
यूपीः हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर में दस दिवसीय कार्तिक पूर्णिमा गंगा मेले का सीएम योगी ने किया शुभारंभ

उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले की तीर्थनगरी गढ़मुक्तेश्वर में दस दिवसीय कार्तिक पूर्णिमा गंगा मेले का शुभारंभ हो गया है। मेले का शुभारंभ करने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गढ़मुक्तेश्वर पहुंचे। इस दौरान मुख्यमंत्री ने गंगा तट पर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और गंगा आरती में शामिल हुए।

इसके बाद उन्होंने मेले की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया और अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। मुख्यमंत्री ने मेले को पूरी तरह पॉलीथिन मुक्त बनाने के निर्देश दिए। साथ ही श्रद्धालुओं की सुरक्षा, साफ-सफाई और अन्य जरूरी व्यवस्थाएं सुचारू रखने को कहा। कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर गढ़मुक्तेश्वर गंगा मेले में पश्चिमी उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों से करीब 30 लाख श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है।

श्रद्धालु यहां गंगा स्नान और दीपदान करते हैं। यह पौराणिक मेला महाभारत काल से आयोजित होता आ रहा है।

बाइट- केपी मलिक, प्रभारी मंत्री, हापुड़

💡 पृष्ठभूमि (Background)

यह खबर गढ़मुक्तेश्वर में दस दिवसीय कार्तिक पूर्णिमा गंगा मेले के शुभारंभ के बारे में है, जिसे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्वयं किया। यह विषय धार्मिक परंपरा और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का प्रतीक है। यह खबर महत्वपूर्ण है क्योंकि यह दर्शाती है कि राज्य सरकार धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा दे रही है और स्थानीय अर्थव्यवस्था को सशक्त बना रही है। इससे आम जनता पर असर पड़ेगा, जैसे कि रोजगार के अवसर, पर्यटन आय में वृद्धि, और धार्मिक एवं सांस्कृतिक एकता की भावना को बढ़ावा मिलेगा।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।