यूपी के हापुड़ में पीईटी परीक्षा को लेकर प्रशासन अलर्ट, 13 केंद्रों पर होगी परीक्षा, सीसीटीवी से निगरानी
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
हापुड़ में उत्तर प्रदेश प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) को लेकर प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। जिले के 13 परीक्षा केंद्रों पर 25 और 30 अक्टूबर तथा 1 नवंबर को परीक्षा आयोजित होगी। दूसरे जिलों के 35 हजार से अधिक अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे। नकलविहीन परीक्षा कराने के लिए केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं और पुलिस बल तैनात किया गया है।
जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक लगातार परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर रहे हैं। वहीं, हापुड़ के अभ्यर्थी मुजफ्फरनगर समेत अन्य जिलों में परीक्षा देंगे। अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए परिवहन निगम 40 बसों का संचालन करेगा। जरूरत के अनुसार बसों के फेरे भी बढ़ाए जाएंगे। परीक्षा केंद्रों के आसपास की दुकानों को बंद रखने के निर्देश दिए गए हैं।
अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र के अंदर इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और प्रतिबंधित सामग्री ले जाने की अनुमति नहीं होगी। जिले में दो पालियों में परीक्षा आयोजित की जाएगी।