राजनीति

यूपीः जालौन में स्नातक MLC चुनाव के लिए मतदान जारी, जलशक्ति मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह ने डाला वोट

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 23 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
यूपीः जालौन में स्नातक MLC चुनाव के लिए मतदान जारी, जलशक्ति मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह ने डाला वोट

जालौन में इलाहाबाद-झांसी स्नातक एमएलसी सीट के लिए शुक्रवार सुबह 8 बजे से कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान शुरू हुआ। मतदान शाम 4 बजे तक चलेगा। जिले में 24 मतदान केंद्रों के 33 मतदान स्थलों पर वोट डाले जा रहे हैं। करीब 21 हजार मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे।

जिला निर्वाचन अधिकारी समीर और पुलिस अधीक्षक सुरेश चंद्र रावत ने विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर चुनाव कर्मचारियों को आवश्यक निर्देश दिए। प्रदेश सरकार के जलशक्ति मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह भी मतदान करने जालौन पहुंचे। उन्होंने उरई स्थित जिला पंचायत परिसर के मतदान केंद्र पर अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

स्वतंत्रदेव सिंह ने स्नातक मतदाताओं से लोकतंत्र के इस पर्व में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने और मतदान करने की अपील की। उन्होंने चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की जीत का दावा किया। मीडिया से बातचीत में स्वतंत्रदेव सिंह ने समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव और वरिष्ठ नेता रामगोपाल यादव के चुनाव जीतने के दावों पर कटाक्ष किया।

उन्होंने अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि सपा की राजनीति में आजम खान, मुख्तार अंसारी और अतीक अहमद जैसे नेताओं को संरक्षण दिया गया

बाइट- स्वतंत्रदेव सिंह, जलशक्ति मंत्री बाइट- समीर, जिला निर्वाचन अधिकारी

बाइट- सुरेश चंद्र रावत, पुलिस अधीक्षक जालौन

💡 पृष्ठभूमि (Background)

जालौन में इलाहाबाद-झांसी स्नातक एमएलसी सीट के चुनाव के लिए मतदान शुरू हुआ, जिसमें जलशक्ति मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह ने भी अपना वोट डाला। यह चुनाव क्षेत्रीय राजनीति में एक महत्वपूर्ण मोड़ है क्योंकि यह सीट अक्सर राज्य सरकार के गठबंधन को प्रभावित करती है। चुनाव के दौरान कड़ी सुरक्षा व्यवस्था और 24 मतदान केंद्रों पर 33 मतदान स्थलों पर मतदान के चलते, लगभग 21 हजार मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। इस चुनाव के परिणाम से स्थानीय विकास योजनाओं, जल प्रबंधन और शिक्षा नीतियों पर असर पड़ेगा, जिससे आम

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।