राजनीति

यूपीः जालौन में स्नातक MLC चुनाव की तैयारी पूरी, 24 केंद्रों के 33 बूथों पर कल होगा मतदान

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 22 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
यूपीः जालौन में स्नातक MLC चुनाव की तैयारी पूरी, 24 केंद्रों के 33 बूथों पर कल होगा मतदान

जालौन में इलाहाबाद-झांसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। 23 अक्टूबर को होने वाले मतदान के लिए जिला मुख्यालय उरई स्थित जिला निर्वाचन कार्यालय से पोलिंग पार्टियों को रवाना किया जा रहा है। जिले में करीब 21 हजार स्नातक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।

जालौन में मतदान के लिए कुल 24 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जहां 33 मतदान स्थलों पर वोटिंग कराई जाएगी। जिला निर्वाचन अधिकारी और जिलाधिकारी समीर ने बताया कि निष्पक्ष और निर्भीक मतदान कराने के लिए सभी बूथों पर सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम किए गए हैं। इसके लिए 470 पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों की तैनाती की गई है।

प्रत्येक बूथ पर एक सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात रहेगा, जो मतदान प्रक्रिया पर नजर रखेगा। जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी भी मतदान केंद्रों का निरीक्षण करेंगे। पुलिस अधीक्षक सुरेश चंद्र रावत ने बताया कि चुनाव ड्यूटी में तैनात पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं। सुरक्षा के लिए सेक्टर मजिस्ट्रेट और क्षेत्राधिकारियों की तैनाती की गई है।

मतदान केंद्रों पर पुलिसकर्मी बॉडी कैमरों से लैस रहेंगे, ताकि चुनाव प्रक्रिया पर निगरानी रखी जा सके।

बाइट- समीर, जिला निर्वाचन अधिकारी/ जिलाधिकारी जालौन

बाइट- सुरेश चंद्र रावत, पुलिस अधीक्षक जालौन

💡 पृष्ठभूमि (Background)

जालौन में इलाहाबाद‑झांसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के लिए 24 केंद्रों पर 33 बूथों पर 23 अक्टूबर को मतदान होने जा रहा है। यह चुनाव क्षेत्र के 21,000 स्नातक मतदाताओं के लिए महत्वपूर्ण है क्योंकि वे अपने मताधिकार का प्रयोग कर नीति‑निर्माण में हिस्सा लेंगे। चुनाव की तैयारी पूरी होने से चुनाव प्रक्रिया सुगम होगी और मतदाता आसानी से मतदान कर सकेंगे। इस चुनाव का परिणाम स्थानीय शिक्षा नीति, रोजगार योजनाओं और विकास कार्यक्रमों पर असर डाल सकता है, जिससे आम जनता के लिए बेहतर सुविधाएँ और अवसर उपलब्ध हो सकते है

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।