राजनीति

उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने बालोतरा एवं पाटोदी क्षेत्र के मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 16 नवंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने बालोतरा एवं पाटोदी क्षेत्र के मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण

मतदान व्यवस्थाओं का लिया जायजा, मतदाताओं को निर्भीक होकर मतदान करने के लिए किया प्रेरित

बालोतरा, 16 नवम्बर। पंचायती राज आम चुनाव 2026 के तहत जिले में सरपंच एवं वार्ड पंच का निर्वाचन स्वतंत्र, निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी मतदान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से उप जिला निर्वाचन अधिकारी एवं अतिरिक्त जिला कलक्टर भुवनेश्वर सिंह चौहान ने सोमवार को पंचायत समिति बालोतरा एवं पाटोदी क्षेत्र के विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

उप जिला निर्वाचन अधिकारी भुवनेश्वर सिंह चौहान ने पंचायत समिति बालोतरा के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय तिलवाड़ा में स्थापित मतदान केंद्र के दोनों बूथों का निरीक्षण किया। इसके साथ ही राजकीय वरिष्ठ उपाध्याय संस्कृत विद्यालय बोरावास तिलवाड़ा, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय खेड़ तथा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सांभरा में मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया।

इसी क्रम में उन्होंने पंचायत समिति पाटोदी क्षेत्र के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय साजियाली पदमसिंह, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मीठी बेरी, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय कालेवा, राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय डऊकियों का तला, राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय सूरजबेरा, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय नवातला, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय लाखानियों की ढाणी तथा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय आकोतिया बेरा में स्थापित मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने मतदान केंद्रों पर उपलब्ध आवश्यक सुविधाओं एवं व्यवस्थाओं का अवलोकन किया तथा निर्वाचन प्रक्रिया को सुचारू रूप से संपन्न करवाने के लिए संबंधित अधिकारियों एवं कार्मिकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने मतदान केंद्रों पर व्यवस्था को व्यवस्थित रखने, निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों की पूर्ण पालना सुनिश्चित करने तथा मतदान प्रक्रिया के दौरान सतर्कता बरतने के निर्देश दिए।

उप जिला निर्वाचन अधिकारी चौहान ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक मतदाता की भागीदारी महत्वपूर्ण है। उन्होंने मतदाताओं को बिना किसी भय, दबाव अथवा प्रलोभन के निर्भीक होकर अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया में पारदर्शिता एवं निष्पक्षता बनाए रखना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

उन्होंने मतदान के साथ-साथ मतगणना प्रक्रिया को भी पूरी गंभीरता एवं सावधानी के साथ संपन्न करवाने के निर्देश दिए। विशेष रूप से मतगणना के दौरान निर्धारित प्रक्रियाओं एवं निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों की अक्षरशः पालना करने, प्रत्येक चरण में पारदर्शिता बनाए रखने तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों एवं मतदान कार्मिकों से कहा कि सभी के समन्वित प्रयासों से मतदान एवं मतगणना की प्रक्रिया पूर्ण रूप से शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न करवाई जाए।

💡 पृष्ठभूमि (Background)

उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने बालोतरा और पाटोदी के मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर यह सुनिश्चित किया कि पंचायत समिति के चुनाव 2026 में मतदान स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण हो। यह कदम चुनावी प्रक्रियाओं में पारदर्शिता और भरोसे को बढ़ाने के लिए उठाया गया है। ऐसे निरीक्षण से मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग बिना किसी डर के कर सकते हैं, जिससे चुनावी भागीदारी बढ़ती है। जनता पर इसका असर यह है कि चुनाव में धोखाधड़ी या दमन की संभावना कम हो जाती है, जिससे लोकतंत्र की गुणवत्ता में सुधार होता है और नागरिकों को

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।