देश

यूपी में कैंसर मरीजों को बड़ी राहत...137 दवाओं के दाम 70% तक होंगे कम !

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 18 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
यूपी में  कैंसर मरीजों को बड़ी राहत...137 दवाओं के दाम 70% तक होंगे कम !

वीओ- केंद्र सरकार ने कैंसर जैसी जटिल बिमारी से लड़ रहे मरीजों के लिए एक बड़ी राहत की खबर सुनाई है...जहां अब मरीजों को मोटे खर्च से बचने में सीधे तौर पर राहत मिलेगी... बता दें कि केंद्र सरकार ने 137 कैंसर रोधी दवाओं पर ट्रेड मार्जिन की सीमा 30 % तक तय कर दी है...इसका सीधे तौर पर अर्थ ये है कि यदि कोई इंजेक्शन 2 लाख की मिल रही है तो वह अब लगभग 64000 में मिलेगी...यानी सीधे तौर पर लगभग 70% तक की बचत होगी...केंद्र सरकार ने स्वास्थ्य सेवा महानिदेशालय द्वारा की गई सिफारिशों पर गौर करते हुए ये बड़ा फैसला सुनाया है...जिसमें मार्जिन को तर्कसंगत बनाने की बात कही गई थी...

वहीं आगामी 9 नवंबर 2026 से नई दरें लागू होंगी...आइए केंद्र सरकार के इस फैसले के बारे में अच्छे से जान लेते हैं...

ग्राफिक्स इन- हेडर- कैंसर मरीजों को बड़ी राहत...137 दवाओं के दाम 70% तक होंगे कम !

-( बता दें कि केंद्र सरकार ने )स्वास्थ्य सेवा महानिदेशालय द्वारा की गई सिफारिशों पर विचार किया

-(इसके तहत बनी )विशेषज्ञ समिति ने मार्जिन को तर्कसंगत बनाने की बात कही थी

-(जिसपर गौर करते हुए केंद्र सरकार ने )137 कैंसर रोधी दवाओं पर ट्रेड मार्जिन की सीमा 30% तक तय कर दी

-( इससे )कुछ दवाओं की खुदरा कीमतों में 70% तक कमी आ सकती है

-(वहीं) केंद्र सरकार द्वारा जारी नई दरें 9 नवंबर 2026 से लागू होंगी

-(इसके साथ ही केंद्र सरकार ने) 17 अक्टूबर 2026 को इस संबंध में अधिसूचना जारी की थी

-(इसका उद्देश्य कैंसर की उन दवाओं की कीमतों पर लगाम लगाना है,जिनमें)निर्माता से स्टॉकिस्ट, वितरक,खुदरा विक्रेता

-(और) अन्य बिक्री माध्यमों तक पहुंचने के दौरान काफी अधिक मार्जिन जुड़ जाता है

-(साथ ही बता दें कि कंपनियों को )अधिसूचना के सात दिनों के भीतर NPPA को संशोधित कीमतों की जानकारी देनी होगी

-(वहीं )केंद्र सरकार का स्पष्ट निर्देश है कि दवाएं नई दरों पर बेची जाएं

-(इसके लिए )अस्पतालों, मेडिकल संस्थानों और दवा विक्रेताओं को अनुपालन सुनिश्चित करना होगा

-(यह फैसला संबंधित दवाओं के अधिसूचित सूची में होने पर)पेटेंट वाली और बिना पेटेंट वाली दोनों तरह की कैंसर दवाओं को शामिल कर सकता है

ग्राफिक्स आउट-

बाइट 2 विन- डॉ. शशांक शेखर, एम्स गोरखपुर

डॉ. आशीष सिंघल,RMLIMS ,लखनऊ

वीओ- स्क्रीन पर दिख रही इस लिस्ट में कैंसर की उन्ही 137 दवाओं के नाम हैं जिनपर DGHS के तहत बनी विशेषज्ञ समिति ने केंद्र सरकार से कीमतें कम करने की सिफारिश की थी... केंद्र सरकार के रसायन एवं उर्वरक मंत्रालय ने ट्वीट जारी कर आधिकारिक सूचना लोगों से साझा की...वहीं केंद्र सरकार के अनुसार कैंसर रोगियों के ऊपर खर्च होने वाले दवाओं के बजट में भी 2,500 करोड़ रुपये तक की सालाना बचत होने की उम्मीद है...जिससे कैंसर रोगियों को महंगी दवाओं के खर्च से बचने और बेहतर इलाज कराने में सुविधा प्रदान होगी....

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।