राजनीति

यूपीः कैराना में ओवैसी का बयान, बोले- यूपी में बीजेपी की सरकार नहीं चाहते, अखिलेश-राहुल क्यों डरते हैं, मुझे नहीं पता

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 26 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
यूपीः कैराना में ओवैसी का बयान, बोले- यूपी में बीजेपी की सरकार नहीं चाहते, अखिलेश-राहुल क्यों डरते हैं, मुझे नहीं पता

उत्तर प्रदेश के शामली जिले की कैराना विधानसभा में एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने केंद्र की मोदी सरकार, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर निशाना साधा। उन्होंने मुस्लिम समाज से अपनी स्वतंत्र राजनीतिक लीडरशिप खड़ी करने की अपील की। राहुल गांधी और अखिलेश यादव ओवैसी से क्यों डरते हैं, इस सवाल पर उन्होंने कहा कि उन्हें नहीं पता कि दोनों नेता उनसे क्यों डरते हैं।

ओवैसी ने कहा कि उनकी पार्टी नहीं चाहती कि उत्तर प्रदेश में तीसरी बार योगी आदित्यनाथ की सरकार बने। उन्होंने कहा कि बीजेपी को सत्ता में आने से रोकने के लिए उनकी पार्टी ने बिहार में भी खुला प्रस्ताव दिया था और उत्तर प्रदेश में भी ऐसा प्रस्ताव दिया है। हालांकि, इसे स्वीकार करना या नहीं करना संबंधित दलों की मर्जी है।

ओवैसी ने कहा कि उनका उद्देश्य बीजेपी की सरकार बनने से रोकना और एआईएमआईएम के उम्मीदवारों को विधायक बनाकर विधानसभा तक पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के मुसलमानों को अपनी राजनीतिक ताकत और नेतृत्व विकसित करना चाहिए। अपने संबोधन में ओवैसी ने बेरोजगारी, महंगाई, किसानों के गन्ना भुगतान और स्थानीय विकास के मुद्दे भी उठाए।

उन्होंने मुजफ्फरनगर दंगों का जिक्र करते हुए अखिलेश यादव पर सवाल उठाए और आरोप लगाया कि संकट के समय पीड़ित परिवारों को पर्याप्त मदद नहीं मिली। ओवैसी ने कहा कि जनता को चुनाव के समय नेताओं से उनके कामकाज का हिसाब मांगना चाहिए।

बाइट- असदुद्दीन ओवैसी, AIMIM चीफ

💡 पृष्ठभूमि (Background)

कैराना विधानसभा में एआईएमआईएम नेता असदुद्दीन ओवैसी ने मोदी सरकार, योगी आदित्यनाथ और अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए मुस्लिम समाज से स्वतंत्र राजनीतिक नेतृत्व की अपील की। यह विषय भाजपा और समाजवादी पार्टी के बीच सत्ता संघर्ष तथा मुस्लिम मुद्दे पर नई राजनीतिक गतिशीलता को दर्शाता है। खबर महत्वपूर्ण है क्योंकि ओवैसी की खुली आलोचना से चुनावी माहौल में बदलाव आ सकता है और मुस्लिम मतदाताओं को एक नई विकल्प की ओर प्रेरित कर सकता है। आम जनता पर इसका असर यह हो सकता है कि मुस्लिम समुदाय में राजनीतिक जागरूकता

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।