अपराध

यूपीः कन्नौज अधिवक्ता हत्याकांड में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने पीड़ित परिवार से की मुलाकात

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 15 नवंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
यूपीः कन्नौज अधिवक्ता हत्याकांड में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने पीड़ित परिवार से की मुलाकात

कन्नौज के छिबरामऊ में अधिवक्ता अनुज चतुर्वेदी की हत्या के बाद इलाके में आक्रोश है। इस बीच भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी मृतक अधिवक्ता के परिजनों से मिलने विधायक अर्चना पांडेय के आवास पहुंचे। उन्होंने परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की और भरोसा दिलाया कि मामले में कठोर कार्रवाई होगी।

गौरतलब है कि मृतक अधिवक्ता विधायक अर्चना पांडेय के रिश्तेदार होने के साथ भाजपा कार्यकर्ता भी थे। इस हत्याकांड में पुलिस मुख्य आरोपी अमोल दीक्षित और उसकी मां मुन्नी देवी को गिरफ्तार कर चुकी है। वहीं, आरोपी पक्ष से जुड़े निर्माण पर अतिक्रमण के आरोप में प्रशासनिक कार्रवाई भी की गई है।

प्रदेश में लगातार हो रही हत्याओं को लेकर सवाल पूछे जाने पर पंकज चौधरी ने कहा कि ऐसी घटनाएं आकस्मिक रूप से हो जाती हैं, लेकिन अपराधी कोई भी हो, योगी सरकार में गुंडों और माफियाओं की खैर नहीं है। उन्होंने 2017 से पहले की कानून व्यवस्था का जिक्र करते हुए पूर्ववर्ती सरकार पर भी निशाना साधा।

बाइट- पंकज चौधरी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष

💡 पृष्ठभूमि (Background)

कन्नौज के छिबरामऊ में अधिवक्ता अनुज चतुर्वेदी की हत्या से क्षेत्र में आक्रोश की लहर दौड़ गई है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने पीड़ित परिवार से मुलाकात करके संवेदना जताई और कहा कि मामले में कठोर कार्रवाई होगी। यह घटना कानूनी पेशे और राजनैतिक क्षेत्र के बीच जटिल संबंधों को उजागर करती है, क्योंकि मृतक अधिवक्ता विधायक अर्चना पांडेय के रिश्तेदार और भाजपा कार्यकर्ता थे। यह खबर महत्वपूर्ण है क्योंकि यह कानून व्यवस्था और राजनीतिक जिम्मेदारी पर सवाल उठाती है। आम जनता को यह संदेश मिलता है कि न्याय और

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।