राजनीति

यूपीः कन्नौज में असीम अरुण ने कहा विपक्ष चुनाव हारने पर प्रक्रिया पर उठाते हैं सवाल

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 3 नवंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
यूपीः कन्नौज में असीम अरुण ने कहा विपक्ष चुनाव हारने पर प्रक्रिया पर उठाते हैं सवाल

कन्नौज में समाज कल्याण राज्य मंत्री असीम अरुण ने प्राथमिक विद्यालय के दिव्यांग बच्चों को सहायक उपकरण वितरित किए। इस दौरान मीडिया से बातचीत में उन्होंने मॉक पार्लियामेंट, एसआईआर और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के बयानों को लेकर विपक्ष पर निशाना साधा। मंत्री ने कहा कि चुनाव हारने के बाद चुनाव प्रक्रिया पर सवाल उठाना विपक्ष की आदत बन गई है।

उन्होंने कहा कि विपक्ष को मॉक पार्लियामेंट के बजाय संसद में आकर जनता के मुद्दे उठाने चाहिए। मुख्य चुनाव आयुक्त को हटाने की मांग पर उन्होंने कहा कि संवैधानिक पदों पर बैठे लोगों के खिलाफ कार्रवाई की एक निर्धारित प्रक्रिया है। वहीं, एसआईआर पर अखिलेश यादव के आरोपों को खारिज करते हुए असीम अरुण ने कहा कि जांच में किसी जाति या धर्म को निशाना बनाने की बात सामने नहीं आई है।

उन्होंने दावा किया कि एसआईआर से मृत और दूसरी जगह जा चुके मतदाताओं के नाम हटाए गए हैं। मंत्री ने विपक्ष को संवैधानिक संस्थाओं के खिलाफ भ्रम फैलाने के बजाय कानूनी प्रक्रिया अपनाने की नसीहत दी।

बाइट- असीम अरुण, समाज कल्याण मंत्री

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।