देश

यूपीः कन्नौज की बेटियां कबाड़ से बना रहीं आकर्षक उत्पाद, स्वदेशी और आत्मनिर्भरता को दे रहीं बढ़ावा

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 6 नवंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
यूपीः कन्नौज की बेटियां कबाड़ से बना रहीं आकर्षक उत्पाद, स्वदेशी और आत्मनिर्भरता को दे रहीं बढ़ावा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वदेशी अपनाओ और आत्मनिर्भर बनो के संदेश को कन्नौज की बेटियां अपने हुनर से साकार कर रही हैं। जिले के कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय, नगर क्षेत्र में छात्राएं कबाड़ से जुगाड़ कर आकर्षक और उपयोगी उत्पाद तैयार कर रही हैं। दीपावली के अवसर पर विद्यालय में दीपक सजाओ प्रतियोगिता आयोजित की गई।

इसमें छात्राओं ने साधारण दीपकों को रंगों और सजावट से आकर्षक रूप दिया। इसके साथ ही दीपावली शुभकामना कार्ड, सुगंधित मोमबत्तियां और खूबसूरत स्वीट बास्केट भी तैयार कीं। बेसिक शिक्षा विभाग के 'हम बनेंगे हुनरमंद' अभियान के तहत हो रही इन गतिविधियों का उद्देश्य छात्राओं को किताबी ज्ञान के साथ व्यावहारिक कौशल से जोड़ना है।

लर्निंग बाय डूइंग यानी करके सीखने की इस पहल से बेटियां अपनी रचनात्मकता को निखारने के साथ स्वरोजगार के हुनर भी सीख रही हैं।

बाइट- रोशन दूबे, टीचर बाइट- गोल्डी, छात्रा

बाइट- स्नेहलता, टीचर बाइट- अनुष्का, छात्रा

बाइट- मनीषा सिंह, प्रिंसिपल बाइट- गुंजन भदौरिया, टीचर

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।