यूपी के कन्नौज में भीषण सड़क हादसा: चार स्कूली बच्चों की मौत, 35 घायल
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
पिकनिक की खुशियां मातम में बदल गईं… घर लौटने का इंतजार कर रहे चार मासूम अब कभी वापस नहीं लौटेंगे। कन्नौज में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर स्कूली बच्चों से भरी खड़ी बस में पीछे से तेज रफ्तार ट्रक ने भीषण टक्कर मार दी। हादसे में चार छात्रों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि करीब 35 बच्चे घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अमला मौके पर पहुंचा। घायलों को एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज तिर्वा पहुंचाया गया। जिलाधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री और एसपी विनोद कुमार ने मेडिकल कॉलेज पहुंचकर घायल बच्चों का हाल जाना और बेहतर उपचार के निर्देश दिए।
इस दर्दनाक हादसे में जान गंवाने वाले छात्रों की पहचान अरमान पुत्र रियाज निवासी जहांगीर नगर, कौशांबी, राजी उल्लाह, आर्यन चौरसिया और जैद मिर्जा के रूप में हुई है। वहीं करीब 35 घायल बच्चों का मेडिकल कॉलेज में उपचार जारी है।
बाइट – विनोद कुमार, एसपी कन्नौज