राजनीति

यूपीः कन्नौज में घुमंतू गौरव समागम, पंकज चौधरी बोले- समाज को सम्मान और पहचान दिला रही सरकार

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 15 नवंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
यूपीः कन्नौज में घुमंतू गौरव समागम, पंकज चौधरी बोले- समाज को सम्मान और पहचान दिला रही सरकार

कन्नौज के बोर्डिंग ग्राउंड में रविवार को घुमंतू गौरव समागम और जनजातीय गौरव दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष एवं केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी और समाज कल्याण राज्यमंत्री असीम अरुण ने भगवान बिरसा मुंडा को नमन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

समागम को संबोधित करते हुए पंकज चौधरी ने कहा कि पहले की सरकारों ने घुमंतू और विमुक्त समाज की समस्याओं पर ध्यान नहीं दिया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में इस समाज को सम्मान, पहचान और विकास से जोड़ने का काम किया जा रहा है। 2027 के विधानसभा चुनाव का जिक्र करते हुए उन्होंने लोगों से 2017 से पहले और वर्तमान उत्तर प्रदेश की स्थिति की तुलना करने की अपील की।

उन्होंने युवाओं से बच्चों को शिक्षा से जोड़ने की बात कही। वहीं, राज्यमंत्री असीम अरुण ने कहा कि सरकार घुमंतू परिवारों को मुख्यधारा में लाने के लिए काम कर रही है। पात्र परिवारों के आवास, शौचालय, आधार कार्ड और जाति प्रमाण पत्र बनवाए जा रहे हैं। साथ ही आवासीय पट्टे, पहचान पत्र और रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने पर जोर दिया जा रहा है।

बाइट - पंकज चौधरी, प्रदेश अध्यक्ष भाजपा

💡 पृष्ठभूमि (Background)

कन्नौज में घुमंतू गौरव समागम और जनजातीय गौरव दिवस का आयोजन किया गया, जिसमें हजारों लोग भाग लेकर अपने सांस्कृतिक विरासत का जश्न मनाया। यह कार्यक्रम घुमंतू और विमुक्त समाजों को सम्मानित करने और उनकी पहचान बढ़ाने के लिए आयोजित किया गया। ऐसी पहलों का महत्व इसलिए है क्योंकि वे समाज के अनदेखे हिस्सों को आवाज़ देते हैं और सामाजिक समावेशन को प्रोत्साहित करते हैं। जनता पर इसका असर सकारात्मक रहेगा, क्योंकि इससे घुमंतू व जनजातीय समुदायों के लिए सरकारी योजनाओं और सामाजिक कल्याण कार्यक्रमों के प्रति जागरूकता

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।