अपराध

यूपी के कन्नौज में तेज रफ्तार थार का कहर, बाइक सवार तीन दोस्तों की मौत, चौथा गंभीर

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 10 नवंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
यूपी के कन्नौज में तेज रफ्तार थार का कहर, बाइक सवार तीन दोस्तों की मौत, चौथा गंभीर

कन्नौज जिले में देर रात रफ्तार का ऐसा खौफनाक कहर देखने को मिला, जिसने तीन परिवारों की खुशियां हमेशा के लिए उजाड़ दीं। सड़क पर दौड़ती एक तेज रफ्तार थार कार ने बाइक सवार चार दोस्तों को ऐसी जोरदार टक्कर मारी कि तीन युवकों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि चौथा जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रहा है।

टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और चारों युवक उछलकर करीब 15 से 20 मीटर दूर जा गिरे। हादसे के बाद सड़क पर चीख-पुकार मच गई।पूरा मामला कन्नौज जिले के इंदरगढ़ थाना क्षेत्र का है, जहां सोमवार देर रात तेज रफ्तार थार कार ने एक बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। बताया जा रहा है कि बाइक पर एक ही गांव के रहने वाले चार दोस्त सवार थे और सभी एक साथ जा रहे थे।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक थार की रफ्तार करीब 100 से 120 किलोमीटर प्रति घंटा बताई जा रही है। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार चारों युवक उछलकर कई मीटर दूर जा गिरे। बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और सड़क पर युवकों के शव बिखर गए। इस दर्दनाक हादसे में मनीष कुमार उम्र 28 वर्ष, वेद प्रकाश उम्र 40 वर्ष और विजेंद्र उम्र 35 वर्ष की मौके पर ही मौत हो गई।

वहीं चौथा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसकी पहचान अभी नहीं हो पाई है। गंभीर हालत को देखते हुए उसे कानपुर रेफर किया गया है। बताया गया है कि चारों युवक अगौस गांव के रहने वाले थे।हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने तीनों मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

एक तरफ तीन घरों में मातम पसरा है, तो दूसरी तरफ गंभीर रूप से घायल युवक जिंदगी की जंग लड़ रहा है। कन्नौज के इंदरगढ़ थाने इलाके से हुए इस दर्दनाक हादसे ने हर किसी को झकझोर कर रख दिया है।डॉ भीमराव अंबेडकर राजकीय मेडिकल कॉलेज के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर दिलीप सिंह ने बताया देर रात चार लोगों को अस्पताल लाया गया था जिसमें तीन ब्रेड डेट थे एक गंभीर रूप से घायल था जिसकी हालत नाजुक होने पर कानपुर रेफर कर दिया गया हैतीनों मृतक के परिजनों ने एक मृतक के भाई रघुवीर सिंह ने बताया कि यह देर रात 11:30 बजे घर से बाहर निकले थे सुबह उनकी हादसे की सूचना मिलती है।

बाइट... रघुवीर सिंह... मृतक परिजन

💡 पृष्ठभूमि (Background)

कन्नौज जिले में देर रात तेज रफ्तार थार कार ने चार बाइक सवारों को टक्कर मारी, जिससे तीन की मौके पर ही मौत और चौथे को गंभीर चोट लगी। यह घटना सड़क सुरक्षा के गंभीर खतरे को उजागर करती है, खासकर तेज गति से चलने वाले वाहनों के कारण। यह खबर महत्वपूर्ण है क्योंकि यह दिखाती है कि सड़क नियमों का पालन न करने से कितनी जानें जा सकती हैं और युवा वर्ग के बीच दुर्घटनाओं का बढ़ता खतरा। आम जनता पर इसका असर यह है कि लोग अपनी गति नियंत्रित करने और हेलमेट पहनने के महत्व को समझेंगे, जिससे सड़क दुर्घटनाओं में कमी आएगी

🎙️ जनता का संदेश का मत

कन्नौज की इस दुःखद दुर्घटना से हमें याद दिलाता है कि रफ्तार का नियंत्रण न केवल स्वयं की सुरक्षा के लिये, बल्कि अनगिनत परिवारों के भविष्य के लिये भी ज़रूरी है। तेज़ गाड़ी चलाने के बजाय ट्रैफ़िक नियमों का पालन, हेलमेट पहनना और जिम्मेदार ड्राइविंग को अपनाना चाहिए। समाज में सहानुभूति और आपसी सहायता की भावना बढ़ाकर हम ऐसी त्रासदियों को रोक सकते हैं।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।