यूपी के काशी में देव दीपावली की भव्य छटा
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
दीपों की अनगिनत कतारें... गंगा की लहरों पर झिलमिलाती रोशनी... और हर तरफ आस्था का अद्भुत उल्लास... कुछ ऐसा ही अलौकिक नजारा है धर्मनगरी काशी का... जहां देवताओं की दीपावली यानी देव दीपावली पूरे वैभव के साथ मनाई जा रही है... काशी के 84 घाटों पर करीब 11 लाख दीये जलाकर गंगा तट को रोशनी से सराबोर कर दिया गया है...
नमो घाट पर यूपी के पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने पहला दीप प्रज्वलित कर महोत्सव का शुभारंभ किया... इस दौरान उन्होंने रिमोट के जरिए ऑडियो गाइड का भी उद्घाटन किया... इसकी मदद से पर्यटक काशी के 15 प्रमुख घाटों के इतिहास और विशेषताओं की जानकारी हासिल कर सकेंगे... शाम ढलते ही दीपों की रोशनी से घाटों का नजारा देखते ही बन रहा है...काशी की देव दीपावली का आकर्षण सिर्फ दीपों की रोशनी तक सीमित नहीं है, बल्कि यह आयोजन आस्था, संस्कृति और पर्यावरण संरक्षण का भी संदेश दे रहा है...
इस बार 40 देशों से विदेशी मेहमान इस अद्भुत उत्सव के साक्षी बनने काशी पहुंचे हैं... गंगा आरती और दीपदान के साथ लेजर शो, ड्रोन शो और आतिशबाजी आयोजन की भव्यता में चार चांद लगा रहे हैं... खास बात ये है कि काशी के 84 से अधिक पक्के घाटों के साथ गंगा पार के रेतीले क्षेत्र और शहर के 103 कुंडों पर भी दीप प्रज्वलित किए गए हैं...
सरकार और जनसहभागिता से 11 लाख से अधिक दीप जलाए गए हैं... इनमें पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने वाले गाय के गोबर से बने करीब एक लाख दीप भी शामिल हैं... देव दीपावली पर पूरी काशी दीपों की रोशनी से जगमगा उठी है... रंग-बिरंगी लाइटों और झालरों से सजे मंदिर और दीपों से रोशन घाट इस उत्सव की भव्यता को और खास बना रहे हैं...
गंगा की लहरों पर झिलमिलाते लाखों दीयों की सुनहरी आभा ऐसा मनोरम दृश्य पेश कर रही है... जिसे देखने के लिए देश-विदेश से पर्यटक भी पहुंचे है...
💡 पृष्ठभूमि (Background)
यह खबर काशी में ‘देव दीपावली’ के भव्य आयोजन को दर्शाती है, जहाँ 84 घाटों पर 11 लाख दीये जलाकर गंगा तट को रोशन किया गया। यह कार्यक्रम धार्मिक परंपरा को उजागर करते हुए सांस्कृतिक धरोहर को पुनर्जीवित करता है। इस प्रकार के बड़े पैमाने पर धार्मिक उत्सव से क्षेत्र की पहचान बढ़ती है और धार्मिक पर्यटन में वृद्धि होती है, जिससे स्थानीय अर्थव्यवस्था को बढ़ावा मिलता है। इसके अलावा, इस तरह के कार्यक्रमों से लोगों में एकता और आस्था की भावना प्रबल होती है, जिससे समाज में शांति और सांस्कृतिक एकजुटता बनी रहती ह