देश

यूपी के काशी में जल्द शुरू होगी देश की पहली अर्बन ट्रांसपोर्ट रोपवे सेवा

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 12 नवंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
यूपी के काशी में जल्द शुरू होगी देश की पहली अर्बन ट्रांसपोर्ट रोपवे सेवा

धर्म और पर्यटन की नगरी काशी को जल्द ही देश की पहली अर्बन ट्रांसपोर्ट रोपवे सेवा की सौगात मिलने जा रही है। कैंट रेलवे स्टेशन से गोदौलिया तक तैयार हो रही इस परियोजना के शुरू होने से शहर में आवागमन आसान होगा। खासकर श्रद्धालुओं, पर्यटकों और रेलवे यात्रियों को भीड़भाड़ वाले इलाकों में जाम से राहत मिलेगी।

मंडलायुक्त एस. राजलिंगम के मुताबिक, परियोजना से जुड़ी जरूरी प्रक्रियाएं तेजी से पूरी की जा रही हैं। सभी तैयारियां पूरी होने के बाद प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री की मौजूदगी में इसका लोकार्पण किया जाएगा।रोपवे का रूट कैंट रेलवे स्टेशन से गोदौलिया तक निर्धारित किया गया है। इस मार्ग पर कैंट रेलवे स्टेशन, काशी विद्यापीठ, रथयात्रा और गोदौलिया में चार स्टेशन बनाए गए हैं।

यात्री इन चारों स्टेशनों के बीच रोपवे के जरिए सफर कर सकेंगे। इससे काशी विश्वनाथ मंदिर समेत प्रमुख धार्मिक और पर्यटन स्थलों तक पहुंचना भी आसान होगा।मंडलायुक्त ने बताया कि कैंट से रथयात्रा तक पहले चरण की टेस्टिंग और कमीशनिंग का काम पूरा हो चुका है। वहीं, रथयात्रा से गोदौलिया तक दूसरे चरण का काम भी जल्द पूरा होने की उम्मीद है।

इसके बाद पूरे रूट पर रोपवे का संचालन शुरू किया जा सकेगा।रोपवे के पूरे रूट का किराया 50 रुपये निर्धारित किया गया है। नियमित यात्रियों के लिए मंथली पास की सुविधा भी मिलेगी, जिस पर 20 प्रतिशत की छूट दी जाएगी। टिकट खरीदने की प्रक्रिया आसान बनाने के लिए नेशनल मोबिलिटी कार्ड की सुविधा भी विकसित की जा रही है।मंडलायुक्त के अनुसार, वाराणसी में प्रतिदिन करीब दो लाख श्रद्धालु आते हैं, जबकि कैंट रेलवे स्टेशन पर लगभग एक लाख यात्रियों का आवागमन होता है।

शहर के प्रमुख धार्मिक और पर्यटन स्थल संकरी सड़कों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में स्थित हैं, जिससे यातायात का दबाव बना रहता है। रोपवे के जरिए प्रतिदिन करीब एक लाख यात्रियों को सुविधा देने का लक्ष्य रखा गया है। इससे सड़क पर वाहनों का दबाव कम करने और यात्रियों को कम समय में गंतव्य तक पहुंचाने में मदद मिलेगी।

बाइट---एस. राजलिंगम, मंडलायुक्त, वाराणसी

💡 पृष्ठभूमि (Background)

काशी शहर में जल्द शुरू होने वाली पहली अर्बन ट्रांसपोर्ट रोपवे सेवा एक नई सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था है, जो कैंट रेलवे स्टेशन से गोदौलिया तक फैलेगी। यह परियोजना भारत की पहली ऐसी सेवा है, जो शहर के प्रमुख पर्यटन और धार्मिक स्थल को जोड़ती है। यह खबर इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि काशी में हर दिन लाखों श्रद्धालु और पर्यटक आते हैं, जिससे ट्रैफिक जाम और भीड़भाड़ की समस्या बनी रहती है। रोपवे के आने से सड़कों पर दबाव कम होगा, यात्रा का समय घटेगा और पर्यटकों व यात्रियों को सुरक्षित, तेज और आरामदायक यात्रा का

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।