राज्य

यूपी के काशी प्रांत में समूह राष्ट्रगान प्रतियोगिता का आयोजन, 6 टीमों ने लिया हिस्सा

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 1 नवंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
यूपी के काशी प्रांत में समूह राष्ट्रगान प्रतियोगिता का आयोजन, 6 टीमों ने लिया हिस्सा

उत्तर प्रदेश में भारत विकास परिषद के प्रांत उत्तर मध्य क्षेत्र द्वितीय की ओर से समूह राष्ट्रगान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। काशी प्रांत स्तर पर आयोजित इस प्रतियोगिता में विभिन्न जिलों की छह टीमों ने हिस्सा लिया। इससे पहले सभी टीमों ने कई चरणों की प्रतियोगिताओं में भाग लेकर प्रांत स्तर पर जगह बनाई।

प्रतियोगिता में हिंदी और संस्कृत भाषा में देशभक्ति से ओतप्रोत राष्ट्रगान प्रस्तुत किए गए। भगवान शिव के विभिन्न नामों पर टीमों का नाम काशी विश्वनाथ, ओंकारेश्वर, महाकालेश्वर और त्र्यंबकेश्वर समेत अन्य रखा गया। सभी टीमों ने सनातन संस्कृति और राष्ट्रीय भावना के अनुरूप वेशभूषा धारण कर प्रस्तुतियां दीं।

प्रतियोगिता में विजेता टीम राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित होने वाली प्रतियोगिता में हिस्सा लेगी। छात्राओं ने बताया कि इस तरह की प्रतियोगिताओं से उनमें देशभक्ति की भावना मजबूत होती है और उन्हें राष्ट्र के विकास में योगदान देने की प्रेरणा मिलती है।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।