राज्य

यूपी के काशी स्टेशन के विकास से मिलेंगी करीब 100 ट्रेनें, 50 हजार यात्रियों की होगी होल्डिंग क्षमता

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 31 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
यूपी के काशी स्टेशन के विकास से मिलेंगी करीब 100 ट्रेनें, 50 हजार यात्रियों की होगी होल्डिंग क्षमता

वाराणसी में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने नमो ब्रिज के निर्माण कार्य की प्रगति का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बताया कि नमो ब्रिज और काशी रेलवे स्टेशन के विकास से वाराणसी की रेल कनेक्टिविटी को विस्तार मिलेगा। काशी स्टेशन पर करीब 100 ट्रेनों के संचालन की सुविधा होगी। स्टेशन पर उत्तर और दक्षिण की ओर दो प्रवेश द्वार और छह प्लेटफॉर्म बनाए जाएंगे।

यहां करीब 50 हजार यात्रियों के ठहरने की क्षमता वाला होल्डिंग एरिया विकसित किया जाएगा, जो फुटबॉल मैदान के बराबर होगा। स्टेशन से बाबा विश्वनाथ मंदिर की दूरी करीब दो किलोमीटर होगी। इसके साथ ही काशी स्टेशन को जलमार्ग से भी जोड़ा जाएगा। रेल मंत्री ने बताया कि सिग्नेचर नमो ब्रिज करीब 1200 करोड़ रुपये की लागत से तैयार किया जा रहा है।

इसमें छह लेन की सड़क और चार रेल लाइनें होंगी। उन्होंने बताया कि आज मड़ुवाडीह से भारत की दूसरी स्लीपर वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाई जाएगी। यह ट्रेन वाराणसी से नई दिल्ली के बीच सप्ताह में छह दिन चलेगी। रेल मंत्री के मुताबिक, मध्यम वर्गीय परिवारों की सुविधा को ध्यान में रखकर इस ट्रेन का निर्माण किया गया है।

इसमें विश्वस्तरीय तकनीक का इस्तेमाल किया गया है।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।